केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार आठवीं बार भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिला। ऐसे ही सूरत को दूसरा स्थान मिला। इससे पहले मध्य प्रदेश का इंदौर लगातार सात बार देश के सबसे स्वच्छ शहर बनने का खिताब हासिल कर चुका है। इस बार इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 की सुपर लीग में शामिल किया गया।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार आठवीं बार भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिला। ऐसे ही सूरत को दूसरा स्थान मिला। इससे पहले मध्य प्रदेश का इंदौर लगातार सात बार देश के सबसे स्वच्छ शहर बनने का खिताब हासिल कर चुका है। इस बार इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 की सुपर लीग में शामिल किया गया। सुपर लीग में सिर्फ उन्हीं 23 शहरों को शामिल किया गया, जो अब तक हुए सर्वेक्षणों में पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर रहे हैं। इंदौर ने सुपर लीग 2024-25 में भी बाजी मार ली है। वहीं 3-10 लाख जनसंख्या वर्ग में चंडीगढ़ सबसे स्वच्छ शहर रहा, उसके बाद नोएडा और उज्जैन का स्थान रहा। दरअसल, सर्वेक्षण के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित विज्ञान भवन में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से आयोजित समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान किए। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और अन्य लोग इस समारोह में शामिल हुए।
स्वच्छ सर्वेक्षण मिशन का मकसद बड़े पैमाने पर नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही इससे समाज के सभी वर्गों के बीच कस्बों और शहरों को रहने के लिए बेहतर स्थान बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। नौवें वर्ष में प्रवेश करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण ने स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और सेवा वितरण का मूल्यांकन किया। इसमें 10 मापदंडों और 54 संकेतकों का इस्तेमाल करते हुए 4,500 से अधिक शहरों को कवर किया गया।

भोपाल को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में देश का दूसरा सबसे साफ शहर घोषित किया गया है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में दिया। भोपाल ने इस बार तीन स्थान की छलांग लगाई है और 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया है। पुरस्कार लेने के लिए भोपाल की महापौर मालती राय और निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण बुधवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे।
गुरुवार को दिल्ली में घोषित हुए स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के नतीजों में इंदौर ने एक बार फिर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। यह लगातार आठवीं बार है, जब इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर को सम्मानित किया। इस बार इंदौर को सुपर लीग में भी शामिल किया गया है, जिसमें देश के उन 23 शहरों को जगह दी गई है जो अब तक के सर्वे में पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर रह चुके हैं। सम्मान समारोह में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम आयुक्त भी मौजूद थे।

इंदौर एक बार फिर स्वच्छता में सिरमौर बना है। स्वच्छता सुपर लीग में शीर्ष पर रहने की घोषणा होने पर इंदौर में जश्न का दौर शुरू हो गया। नगर निगम परिसर में सफाईकर्मियों व नगर निगम कर्मचारियों ने ढोलक की थाप पर नाच गाकर खुशियां मनाई। एक दूसरे का मुंह मीठा किया। इसके अलावा आतिशबाजी भी हुई। दिल्ली में पुरस्कार लेने गए मेयर पुष्य मित्र भार्गव,निगमायुक्त शिवम वर्मा सहित अन्य अफसर गुरुवार को इंदौर लौटेंगे। तब भी राजवाड़ा पर नगर निगमकर्मी और जनप्रतिनिधि जश्न मनाएंगे।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विभिन्न श्रेणियों में देशभर के नगरीय निकायों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों को पुरस्कार मिले। इसमें उज्जैन को भी पुरस्कार मिला। उज्जैन नगर निगम को 3 से 10 लाख की जनसंख्या श्रेणी में सुपर स्वच्छता लीग में पहला पुरस्कार मिला है। यह सम्मान महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव और आयुक्त आशीष पाठक ने राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण किया। उज्जैन को इस उपलब्धि पर देश में अपनी श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त हुआ है, जो नगर के लिए गर्व का विषय है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के अनूपपुर और उमरिया जिले की सीमा पर पुष्पराजगढ़ तहसील क्षेत्र के करनपठार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरई चौकी के तिवनी गांव के पास बीती देर शाम एक बड़े सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से नीचे गिर गई।
भारत के प्राइवेट अस्पतालों में अब सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए बच्चों का जन्म होना सामान्य बात हो गई है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के नए आंकड़ों के अनुसार, देश के निजी अस्पतालों में होने वाली डिलीवरी में से 54 फीसदी केस सिजेरियन के पाए गए हैं। इस मामले में कुछ राज्य बहुत आगे हैं।
देशभर में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच दर्जनभर राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं बिहार में पिछले 24 घंटे में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हुई है। पटना में बारिश के चलते 4 फ्लाइट डायवर्ट की गईं, जबकि 18 फ्लाइट लेट रहीं।
रीवा के मार्तण्ड क्रमांक-1 केंद्र में शुक्रवार से हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की 38,700 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। इसके लिए 471 शिक्षकों की तैनाती की गई है।
रीवा के मार्तण्ड क्रमांक-1 केंद्र में शुक्रवार से हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की 38,700 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। इसके लिए 471 शिक्षकों की तैनाती की गई है।
रीवा में मात्र 1.35 किलोग्राम वजन वाले प्रीमैच्योर नवजात को 36 दिनों के गहन उपचार के बाद नई जिंदगी मिली। डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कंगारू मदर केयर की मदद से शिशु स्वस्थ हुआ।
रीवा नगर निगम की पार्किंग निविदाओं में शामिल एक ठेकेदार के दस्तावेजों में कथित विसंगतियां सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है। शिकायतकर्ता ने जांच और आवंटन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है।
रीवा के जवा थाना क्षेत्र में युवक से कथित मारपीट के मामले में आरक्षक और डॉयल 112 के तीन चालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सीधी जिले के पोंडी गांव में 55 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी एक माह पहले ही हत्या के पुराने मामले में सजा काटकर जेल से बाहर आया था।
सिंगरौली के वैढ़न क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।