हर महीने की शुरुआत में आम लोगों से जुड़े ढेर सारे बदलाव देखने को मिलता है। इसमें से कुछ बदलाव हर महीने होते हैं, जिसमें एलपीजी की कीमत, सीएनजी-पीएनजी के दाम, जेट फ्यूल जैसी चीजें शामिल होती हैं। साथ ही कुछ नए बदलाव भी लागू होते हैं।

एलपीजी से लेकर बैंक संबंधी नियमों में हुआ बदलाव
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
हर महीने की शुरुआत में आम लोगों से जुड़े ढेर सारे बदलाव देखने को मिलता है। इसमें से कुछ बदलाव हर महीने होते हैं, जिसमें एलपीजी की कीमत, सीएनजी-पीएनजी के दाम, जेट फ्यूल जैसी चीजें शामिल होती हैं। साथ ही कुछ नए बदलाव भी लागू होते हैं। मई में भी आम लोगों के मतलब के कई बदलाव हुए हैं। दरअसल, मई की पहली तारीख आम आदमी के लिए राहत और व्यापारियों के लिए आफत लेकर आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपए का ऐतिहासिक इजाफा कर सबको चौंका दिया है। आज से 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG सिलेंडरों की कीमतों में भी प्रति सिलेंडर 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब 5 किलो वाला ये सिलेंडर 549 रुपये से बढ़कर 810 रुपये हो चुका है। 5 किलो वाला सिलेंडर कामगारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
पहला बदलाव: एलपीजी की कीमत
तेल कंपनियों ने एलपीजी के दाम में इजाफा कर दिया है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम और 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। अब 19 किलो सिलेंडर दिल्ली में 3000 रुपये के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 5 किलो वाला सिलेंडर अब 810 रुपये में मिलेगा।
दूसरा बदलाव: ऑनलाइन गेमिंग का नियम
1 मई से ऑलनाइन गेमिंग से जुड़े नियम में बदलाव हो रहा है। सरकार द्वारा लागू किए जा रहे Online Gaming Rules 2026 के तहत इस सेक्टर के लिए ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) का गठन होगा। इसका काम निगरानी और रेग्युलेशन करना होगा। ऑनलाइन गेम्स को तीन हिस्सों में बांटा जाएगा, जिनमें Online Money Games, Online Social Games और E-Sports शामिल होंगे। जिन प्लेटफॉर्म पर पैसे से जुड़े गेम खेले जाते हैं, उनके लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा।
तीसरा बदलाव: एसबीआई क्रेडिट कार्ड का नियम
1 मई से होने वाला तीसरा बदलाव क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए है। SBI Card की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, लेट पेमेंट चार्ज से लेकर एनुअल फीस तक को लेकर चेंज किया गया है। आज से 100 रुपये से ज्यादा और 500 रुपये तक के बकाया अमाउंट के लिए लेट पेमेंट चार्ज (LPC) को बदलकर 100 रुपये कर दिया जाएगा। इसके अलावा 500 रुपये से ज्यादा और 1,000 रुपये तक की बकाया राशि के लिए ये शुल्क 500 रुपये कर दिया जाएगा. इसके अलावा अन्य चार्ज जस के तस रहेंगे। इसके अलावा BPCL SBI Credit Card के लिए लागू 499 रुपये की एनुअल फीस को अब 1 लाख रुपये के सालाना खर्च पर वापस किया जाएगा, जो अभी 50,000 रुपये है।
चौथा बदलाव: बैंक हॉलिडे
भारतीय रिजर्व बैंक हर महीने बैंकों के अवकाश का कैलेंडर जारी करता है। मई महीने के दौरान भी ढेर सारी छुट्टियां पड़ने जा रही हैं। 1 मई को महाराष्ट्र डे पड़ रहा है। इसके साथ ही लेबर-डे, रविंद्रनाथ टैगोर के जन्मदिन से लेकर Eid Ul Adha तक तमाम मौकों पर बैंकों में छुट्टियां घोषित हैं। अलग-अलग राज्यों में ये बैंक हॉलिडे अलग-अलग हो सकते हैं। इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग (Online Banking) का इस्तेमाल कर बैंकिंग काम निपटाए जा सकते हैं।
पांचवां नियम: ATM और UPI से पीएफ का पैसा
कर्मचारी भविष्य संगठन (EPFO) की ओर से जल्द बहुत सारे बदलाव होने के संकेत दिए गए हैं, जिसमें यूपीआई-एटीएम से पीएफ का पैसा निकासी का नियम भी शामिल है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह बदलाव मई में लागू हो सकते हैं। साथ ही सरकार ईपीएस-95 के तहत कर्मचारियों के पेंशन को भी बढ़ाने पर विचार कर रही है।
पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं
आईओसी ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें उन उपभोक्ताओं के लिए अपरिवर्तित रहीं, जो कुल खपत का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा हैं। इसी तरह, लगभग 33 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी (14.2-किलोग्राम सिलिंडर) की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित केरोसिन की कीमतों में भी कोई वृद्धि नहीं हुई है। कुल मिलाकर, पेट्रोलियम उत्पादों का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा ऐसा है जिसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है, जिससे अधिकांश उपभोक्ताओं के लिए स्थिरता सुनिश्चित हुई है।
यह भी पढ़िए....


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।
निठारी कांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली हरिद्वार में मृत पाया गया। 19 साल जेल में रहने और 2025 में बरी होने के बाद वह नाम बदलकर चाय की दुकान चला रहा था। पूरी विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ी टूट। चुनाव आयोग ने ममता गुट को 'ममता ऑल इंडिया TMC' और 'फुटबॉल खिलाड़ी' सिंबल दिया। जानें पूरी विस्तार से खबर।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव सभा चुनाव होने में कुछ समय बाकी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक पत्र ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पत्र भेजने के बाद हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की।
देश की राजधानी दिल्ली अब सुरक्षित नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि आए दिन हो रहीं आपराधिक वारदातें बयां कर रही हैं। अभी चलती बस में रेप का केस सुलझा भी नहीं था और इसी बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई।
भारत विदेश मंत्रालय ने बच्चों के पासपोर्ट के नियमों में बदलाव किया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट जारी होने की तारीख से अब 18 साल की उम्र या 5 साल तक वैध रहेगा। अगर बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैधता उसी समय खत्म हो जाएगी।