मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन से लेकर परिसर तक जमकर राजनीतिक गहमागहमी रही। एक ओर जहां कांग्रेस विधायकों ने अनोखे अंदाज में सांकेतिक नाटक का मंचन कर सरकार को घेरा। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देने की रणनीति तैयार की।

अभी-अभी... मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बिल पास हो गया। कांग्रेस के विरोध के बावजूद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यवाही जारी रखते हुए बिल को पास घोषित कर दिया।
विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायकों ने किया ‘नाटक’
मुख्यमंत्री बोले- जय श्रीराम का उद्घोष के साथ दें जवाब
यूसीसी के विरोध में ‘शव’ लेकर सदन में पहुंची कांग्रेस

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सरकार ने यूसीसी विधेयक सदन में पेश किया। विधेयक को प्रवर समिति के पास भेजने की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार अडे रहे, लेकिन मांग स्वीकार नहीं होने पर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। कांग्रेस विधायक वेल में पहुंचकर यूसीसी के विरोध में नारेबाजी करने लगे, जबकि भाजपा विधायक और मंत्री अपनी सीटों पर बैठे रहकर विधेयक पर चर्चा कराने की मांग करते रहे। वहीं यूसीसी पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, आरिफ मसूद ने विधेयक को प्रवर समिति के पास भेजने, अनुच्छेद 29 के तहत अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने और इसे राजनीतिक एजेंडा बताते हुए विरोध दर्ज कराया। इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह सरकार नहीं, बल्कि जनता के सुझावों पर आधारित विधेयक है और करीब 10 लाख लोगों ने इस पर अपनी राय दी है। वहीं भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि प्रदेश के 10 लाख से अधिक लोगों ने यूसीसी के पक्ष में अपनी राय दी है और मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू होकर रहेगा। वहीं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यूसीसी लागू होने से कांग्रेस की वोटों की फैक्ट्री बंद हो जाएगी। भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने इसे जनता की मांग बताया, जबकि दिलीप सिंह परिहार के पांच-पांच शादियों वाले बयान को लेकर भी सदन में सियासी तकरार देखने को मिली।

राजनीतिक गहमागहमी रही
मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन से लेकर परिसर तक जमकर राजनीतिक गहमागहमी रही। एक ओर जहां कांग्रेस विधायकों ने अनोखे अंदाज में सांकेतिक नाटक का मंचन कर सरकार को घेरा। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देने की रणनीति तैयार की। दरअसल, सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में एक सांकेतिक नाटक का मंचन किया। कांग्रेस विधायक हाथों में तख्तियां और परिसर में सांकेतिक शव लेकर पहुंचे। वहीं सदन की कार्यवाही से पहले आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
भ्रम फैलाने की कोशिश करेंगे
सीएम ने कहा-विपक्षी दल यूसीसी को लेकर जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश करेंगे, जिसका जवाब भाजपा विधायकों को पूरे तथ्यों और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ देना है। यूसीसी से सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलेंगे और संपत्ति में महिलाओं को बराबरी का हक मिलने से उन्हें विशेष लाभ होगा। सीएम ने विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों को मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करने का आह्वान किया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि विधायक अपने क्षेत्रों में जाकर यूसीसी के लाभों की जानकारी दें, जिससे विपक्ष की वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति उजागर हो सके।
आरोप-विवादित विषयों को प्राथमिकता
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार और संघ, युवा, छात्र, किसान और रोजगार जैसे जनहित के मुद्दों पर मुर्दों की तरह सोई रहती है, लेकिन मंदिर-मस्जिद और सांप्रदायिक मुद्दों पर तुरंत सक्रिय हो जाती है। कांग्रेस विधायकों ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया, जिन पर लिखा था कि सरकार किसानों और बेरोजगारों की अनदेखी कर नफरत की राजनीति कर रही है। जब जनता के असली मुद्दे सामने आते हैं तो सरकार सो जाती है, लेकिन विवादित विषयों को प्राथमिकता दी जाती है।
समितियों की रिपोर्ट भी होंगी पेश
मध्य प्रदेश विधानसभा की विभिन्न समितियों के सभापति अपने प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत करेंगे। इनमें याचिका एवं अभ्यावेदन समिति, प्रत्यायुक्त विधान समिति, सरकारी उपक्रम समिति, शासकीय आश्वासन समिति, महिला एवं बाल कल्याण समिति, स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज लेखा समिति, कृषि विकास समिति तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की रिपोर्ट शामिल हैं।
इन आठ विधेयकों पर होगी चर्चा
यह भी पढ़िए...
MP OBC Reservation Protest: विधानसभा घेराव, 27% आरक्षण और 13% होल्ड हटाने की उठी मांग
मध्यप्रदेश:सरकार ने विधानसभा में पेश किया यूसीसी विधेयक... अध्यक्ष ने कहा- बिल पर कल होगी चर्चा

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह