मध्य प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष सीट पर भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप सोनी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 960 मतों से पराजित किया।

विजेता प्रत्याशी को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
सुसनेर में कांग्रेस के पाटीदार को 960 वोटों से हराया
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष सीट पर भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप सोनी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 960 मतों से पराजित किया। जीत के बाद समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया और जेसीबी से फूल बरसाकर विजेता प्रत्याशी का स्वागत किया। इधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुसनेर में मिली इस जीत पर बधाई देते हुए इसे जनता के विश्वास और भाजपा की विकास नीतियों की जीत बताया।
सुसनेर नगर परिषद: वोट का गणित और परिणाम
29 सितंबर को सुसनेर नगर परिषद के 15 वार्डों (17 मतदान केंद्रों) पर कुल 75.96 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। कुल 13,843 मतदाताओं में से 10,515 ने मताधिकार का प्रयोग किया था, जबकि 149 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। यहां भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी को को 5,663 वोट मिले। इसके साथ ही उन्होंने 960 मतों से जीत दर्ज की। यहां कांगेस प्रत्याशी को मात्र 4,703 वोट ही मिले।
जिला पंचायत परिणाम
देवास (वार्ड-14): कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी सुनील अमानसिंह चौहान 7,557 वोटों से विजयी।
रायसेन (वार्ड-3): पूजा राकेश चौकसे 4,900 वोटों से जीतीं।
खरगोन (वार्ड-19): कांग्रेस समर्थित भारत यादव 4,075 वोटों से विजयी।
जनपद पंचायत परिणाम
निवाली (वार्ड-8): कांग्रेस समर्थित अनीता गजानंद सोलंकी ने भाजपा समर्थित लालबाई देवरे को 1,892 वोटों से हराया।
तराना (वार्ड-25): कांग्रेस के राजेंद्र सिंह फौजी 754 वोटों से जीते।
दमोह (बटियागढ़ ब्लॉक): बाबूलाल सौर 123 वोटों से विजयी।
मऊगंज (हनुमना वार्ड-4): भीमसेन उर्फ राजू जायसवाल विजयी।
शाजापुर: पनवाड़ी से मंजुलता ओमप्रकाश पाटीदार और पतोली से दिलीप चावड़ा ने जीत दर्ज की।

ग्राम पंचायत परिणाम
खातेगांव (साकट्या पंचायत): लक्ष्मीनारायण लच्छू पटेल सरपंच चुने गए।
रतलाम (ईटावा माताजी पंचायत): भाजपा समर्थित कुशालसिंह 98 वोटों से विजयी।
राजनगर (सीलोन पंचायत): भाजपा समर्थित रामसखी पटेल 453 वोटों से जीतीं।
राजनगर (मऊमसानिया पंचायत): भाजपा समर्थित निहारिका पाठक 202 वोटों से विजयी।
नईगढ़ी (पथरौड़ा पंचायत): राजेश प्रजापति 131 वोटों से जीते।
नईगढ़ी (जोधपुर द्वितीय पंचायत): ठाकुर सोमेश्वर सिंह 82 वोटों से विजयी।
उमरिया (धवईझर पंचायत): मुकेश सिंह 273 वोटों से सरपंच बने।
मऊगंज (मलैगवा पंचायत): फूल कली साकेत सरपंच पद पर विजयी।
चुनाव प्रक्रिया और मतदान का आंकड़ा
उपचुनाव की प्रक्रिया प्रदेश में खाली पड़े कुल 4,235 पदों को भरने के लिए शुरू की गई थी। इनमें से कई पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए थे। 29 सितंबर को जिन पदों के लिए वोटिंग हुई उनमें 4 पंच, 79 सरपंच, 15 जनपद पंचायत सदस्य और 5 जिला पंचायत सदस्य की सीटें शामिल थीं, जिन पर औसतन 56.62 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह