सिंगरौली के जयंत में वाहन विवाद के बाद भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या से तनाव फैल गया। चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार हैं। परिजनों के धरने से जयंत-शक्तिनगर मार्ग बाधित रहा और कार्रवाई की मांग तेज हुई।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जयंत चौकी क्षेत्र में वाहन चलाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। हमलावरों ने जयंत निवासी 30 वर्षीय भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन पर चाकू से दो जानलेवा वार कर दिए। एक वार सिर पर और दूसरा पेट में आंतों के पास लगा। गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र को नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर वाराणसी जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जयंत क्षेत्र में आक्रोश भड़क उठा। बुधवार सुबह से परिजन जयंत चौकी के सामने धरने पर बैठ गए। उनका हंगामा खबर लिखे जाने तक जारी रहा।
मृतक की पहचान सेक्टर-बी दुधिचुआ निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन के रूप में हुई है। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी भारी नाराजगी है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के साथ एनसीएल की जमीन पर उनके द्वारा किए गए कथित अवैध कब्जे और मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग उठाई है। मांग पूरी होने तक धरना समाप्त नहीं करने की बात कही जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह के भाई अपने वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे कुछ युवकों के वाहन चलाने के तरीके को लेकर विवाद की स्थिति बनी। जहां भूपेंद्र सिंह के भाई ने भूपेंद्र को फोन कर विवाद के बारे में बताया। भाई के साथ विवाद सुनकर भूपेंद्र सिंह भी आ गए और समझौता कर दिया। भूपेंद्र सिंह के भाई चले गए और भूपेंद्र सिंह दूसरे मोटरसाइकिल से जा रहे थे इसी बीच आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान भूपेंद्र पर चाकू से दो वार किए गए। सिर और पेट में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इस मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंत कमलेश वर्मा के भतीजे पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, इस आरोप की पुष्टि पुलिस जांच से ही होगी। फिलहाल चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी परिजनों का आक्रोश शांत नहीं हुआ है। उनकी मांग है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और कथित अवैध अतिक्रमण हटाया जाए। अब प्रशासन और पुलिस के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ परिजनों की मांगों पर उचित कार्रवाई करने की चुनौती है।
चार आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश में पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के बाद घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। जयंत चौकी प्रभारी पवन सिंह के अनुसार परिजनों से प्राप्त जानकारी में वारदात में कुल छह आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। सूत्र बताते हैं कि घटना को अंजाम देने के बाद दो आरोपी सिंगरौली से बनारस की ओर भागे हैं जहां पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
धरना स्थल पर पहुंचे विधायक, महापौर और जनप्रतिनिधि
भूपेंद्र की मौत के बाद परिजनों के आक्रोश को देखते हुए धरना स्थल पर जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का पहुंचना जारी रहा। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, नगर निगम महापौर रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशिरोमणि शहवाल और समाजसेवी भास्कर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। सभी ने परिवार की पीड़ा सुनी और मामले में उचित कार्रवाई की मांग के बीच परिजनों से चर्चा की।
जयंत-शक्तिनगर मार्ग पर वाहनों के थमे पहिए
परिजनों के धरने का असर यातायात पर भी पड़ा। जयंत-शक्तिनगर सड़क मार्ग बुधवार सुबह से खबर लिखे जाने तक अवरुद्ध रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन प्रभावित हुआ। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ एनसीएल की जमीन पर किए गए कथित अवैध कब्जों को हटाने और संबंधित मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

रीवा के ढेकहा तिराहे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। सिग्नल क्षेत्र में ऑटो, बस और मालवाहक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है, पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मऊगंज के देवलहा जलप्रपात के पास 12वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास घायल मिला युवक अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश कैबिनेट ने रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए 414.17 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति दी। मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में 100 अतिरिक्त बिस्तर, आधुनिक उपकरण और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं विकसित होंगी।
रीवा संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने पीएम आवास निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। सतना और सीधी में करीब एक हजार आवास अधूरे हैं। लापरवाह हितग्राहियों से राशि वसूली और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सिंगरौली के जयंत में वाहन विवाद के बाद भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या से तनाव फैल गया। चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार हैं। परिजनों के धरने से जयंत-शक्तिनगर मार्ग बाधित रहा और कार्रवाई की मांग तेज हुई।
सतना में एयर स्ट्रिप की लंबाई 1200 से बढ़ाकर 1800 मीटर करने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। आदर्श नगर में झोपड़ियां हटाईं, जबकि नगर निगम सेमरिया चौराहे पर दोबारा कब्जे रोकने निगरानी कर रहा है।
सतना के रामपुर बाघेलान न्यायालय ने ऐरा हत्याकांड में गोविंद बंसल को आजीवन कारावास सुनाया। सह-आरोपी कुसमा बंसल को साक्ष्य मिटाने के मामले में पांच साल की सश्रम कैद मिली, तीसरा आरोपी फरार है।
सतना में एक दिसंबर से धान उपार्जन शुरू होगा। जिले के 71,097 किसानों ने पंजीयन कराया है। प्रशासन को तीन दिन में सत्यापन, खरीदी केन्द्रों पर सुविधाएं और भंडारण सहित भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मिले।
सतना के खेरमाई रोड स्थित जीडी टावर में निर्माण नियमों की अनदेखी पर भवन स्वामी को नोटिस जारी हुआ। वहीं नगर निगम ने 401 अनावश्यक बिजली कनेक्शन काटकर एक माह में 1.25 करोड़ रुपये बचाए।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सतना में जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, श्रमिक विश्राम गृह और बायपास निर्माण का निरीक्षण किया। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह