रीवा संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने पीएम आवास निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। सतना और सीधी में करीब एक हजार आवास अधूरे हैं। लापरवाह हितग्राहियों से राशि वसूली और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे व तीसरे चरण के आवास बनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। वहीं राज्य शासन से आवास निर्माण के लिए आवंटित राशि के बावजूद ऐसे हितग्राही जिन्होंने घर बनाने में रुचि नहीं दिखाई उन्हें पैसे लौटाने होंगे। संभाग में प्रधानमंत्री आवास निर्माण की प्रगति को लेकर हुई समीक्षा के दौरान संभागायुक्त ने नाराजगी जाहिर की है साथ ही इस योजना को समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश भी दिए हैं।
रीवा संभाग कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सेकंड एवं थर्ड फेज के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के निर्माण कार्य पर विशेष फोकस करते हुए उसे समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने कहा कि जिन हितग्राहियों ने आवास निर्माण की राशि लेकर भी आवास निर्माण का कार्य पूरा नहीं किया है या आवास निर्माण कार्य को पूरा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं ऐसे हितग्राहियों से आवास की राशि प्राथमिकता से वापस लेकर जमा कराई जाए। प्रधानमंत्री आवास निर्माण का कार्य जिन स्थानों पर पूर्ण नहीं हो पा रहा है वहां जिम्मेदारी तय करते हुए सचिव एवं रोजगार सहायक का वेतन भी प्राथमिकता से काटने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बच्चों को मिलने वाले भोजन की सुधारें गुणवत्ता
कमिश्नर ने स्कूलों में मिलने वाले मध्यान भोजन की समीक्षा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान अक्सर यह देखा है कि भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं रहती है। कमिश्नर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह स्कूलों में जाकर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को अनिवार्य रूप से चेक करें, साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि बच्चों को समय पर गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन मिल जाए।
समीक्षा बैठक में जिला पंचायत रीवा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा, संयुक्त आयुक्त वीरेंद्र पटेल, जनपद पंचायत के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी आॅफलाइन तथा संभाग के अन्य जिलों के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गूगल मीट के माध्यम से उपस्थित रहे।
विकासखण्ड समन्वयक का रुक सकता है वेतन
सतना एवं सीधी जिले में लगभग एक हजार प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य अपूर्ण है या प्रारंभ नहीं हुआ है। कमिश्नर ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि यदि आवास निर्माण का कार्य पूरा नहीं कराया गया तो सतना एवं सीधी जिले के जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर ने उचेहरा में आवास निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर विकासखण्ड समन्वयक का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने प्रधानमंत्री आवास जनमन में सिंगरौली जिले द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। वहीं धरती आबा योजना अंतर्गत आवास निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर रीवा जिले के प्रति असंतोष व्यक्त किया।
जमीन के अभाव में न रुके पेयजल टंकी निर्माण
नलजल योजना की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि जमीन के अभाव में पेयजल टंकियो का निर्माण कार्य रुकना नहीं चाहिए। जिस जमीन का अधिग्रहण पेयजल टंकियों के निर्माण के लिए किया जा चुका है उस जमीन पर यदि कोई व्यक्ति बाधा उत्पन्न करता हैं तो ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकता से एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जमीन जहां है पेयजल टंकी का निर्माण कार्य वहीं पर किया जाएगा। उन्होंने नलजल योजना के कार्य में अपेक्षित प्रगति न आने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की साथ ही सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल टंकियो का निर्माण कार्य दिए गए लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत किया जाए। नलजल योजना में कार्य पूर्णता होने पर उसे ग्राम पंचायत को हैंडओवर भी कर दिया जाए।
प्राथमिकता से करें जेल भेजने की कार्रवाई
कमिश्नर ने बैठक में निर्देश दिए कि शासन की योजना अंतर्गत जो गौशाला पूर्ण हो चुकी है उसका शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से कर लिया जाए और सभी गौशाला में बिजली, पानी, चारे की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। कमिश्नर ने एक बगिया मां के नाम योजना अंतर्गत बगिया निर्माण के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि लक्ष्य के अनुसार बगिया का निर्माण कार्य पूरा करने में कुछ हितग्राही रुचि नहीं ले रहे हैं। कई बगिया अपूर्ण हैं एवं पौधारोपण का कार्य भी नहीं किया गया है। इस बात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि जो हितग्राही बगिया का निर्माण कार्य पूर्ण करने में रुचि नहीं ले रहे हैं उनसे राशि वापस ली जाए। कमिश्नर ने मैहर, सतना एवं सीधी जिले में पौधारोपण के कार्य में अपेक्षित प्रगति न लाने पर नाराजगी व्यक्त की। मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत डीपीआर अनिवार्य रूप से बना कर कार्य संपादित किया जाए। कमिश्नर ने शासकीय कर्तव्य का पालन न करने पर धारा 40 के अंतर्गत पद से हटाने की कार्रवाई के अधिकार का व्यापक उपयोग करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने धारा 89 एवं 92 के अंतर्गत शासकीय राशि लेकर भी कार्य न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध रिकवरी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि ऐसे व्यक्तियों को सिविल जेल भिजवाने की कार्रवाई प्राथमिकता से की जाए और दी गई शासकीय राशि की शत प्रतिशत वसूली भी सुनिश्चित की जाए।

रीवा के ढेकहा तिराहे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। सिग्नल क्षेत्र में ऑटो, बस और मालवाहक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है, पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मऊगंज के देवलहा जलप्रपात के पास 12वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास घायल मिला युवक अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश कैबिनेट ने रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए 414.17 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति दी। मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में 100 अतिरिक्त बिस्तर, आधुनिक उपकरण और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं विकसित होंगी।
रीवा संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने पीएम आवास निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। सतना और सीधी में करीब एक हजार आवास अधूरे हैं। लापरवाह हितग्राहियों से राशि वसूली और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सिंगरौली के जयंत में वाहन विवाद के बाद भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या से तनाव फैल गया। चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार हैं। परिजनों के धरने से जयंत-शक्तिनगर मार्ग बाधित रहा और कार्रवाई की मांग तेज हुई।
सतना में एयर स्ट्रिप की लंबाई 1200 से बढ़ाकर 1800 मीटर करने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। आदर्श नगर में झोपड़ियां हटाईं, जबकि नगर निगम सेमरिया चौराहे पर दोबारा कब्जे रोकने निगरानी कर रहा है।
सतना के रामपुर बाघेलान न्यायालय ने ऐरा हत्याकांड में गोविंद बंसल को आजीवन कारावास सुनाया। सह-आरोपी कुसमा बंसल को साक्ष्य मिटाने के मामले में पांच साल की सश्रम कैद मिली, तीसरा आरोपी फरार है।
सतना में एक दिसंबर से धान उपार्जन शुरू होगा। जिले के 71,097 किसानों ने पंजीयन कराया है। प्रशासन को तीन दिन में सत्यापन, खरीदी केन्द्रों पर सुविधाएं और भंडारण सहित भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मिले।
सतना के खेरमाई रोड स्थित जीडी टावर में निर्माण नियमों की अनदेखी पर भवन स्वामी को नोटिस जारी हुआ। वहीं नगर निगम ने 401 अनावश्यक बिजली कनेक्शन काटकर एक माह में 1.25 करोड़ रुपये बचाए।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सतना में जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, श्रमिक विश्राम गृह और बायपास निर्माण का निरीक्षण किया। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह