मध्यप्रदेश कैबिनेट ने रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए 414.17 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति दी। मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में 100 अतिरिक्त बिस्तर, आधुनिक उपकरण और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं विकसित होंगी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंदसौर के गांधी सागर में हुई नवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में रीवा के श्यामशाह मेडिकल कालेज में विभिन्न निर्माण कार्यों एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए 414.17 करोड़ रुपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशासकीय स्वीकृति देकर विन्ध्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए बड़ी सौगात दी है।
स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी बेहतर : शुक्ल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्रिपरिषद का यह निर्णय विंध्य क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस निर्णय से रीवा मेडिकल कॉलेज में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुदृढ़ होंगी तथा रीवा सहित संपूर्ण विंध्य क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
100 बिस्तरों की होगी अतिरिक्त व्यवस्था
मेडिकल कालेज रीवा में कई कार्यों के लिए पूर्व में 321.94 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। अब परियोजना की लागत में रुपए 92.23 करोड़ की वृद्धि करते हुए कुल स्वीकृत राशि रुपए 414.17 करोड़ कर दी गई है। इस प्रकार परियोजना की स्वीकृत लागत में लगभग 28.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। स्वीकृत राशि से मातृत्व एवं शिशु चिकित्सालय में अतिरिक्त 100 बिस्तरों की व्यवस्था, सर्विस ब्लॉक का निर्माण तथा फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
यहां होंगे फायर सिस्टम व जरूरी संसाधन
भवन में आंतरिक साज-सज्जा, अग्निशमन प्रणाली की स्थापना, वातानुकूलन एवं वायु संचार प्रणाली की स्थापना, विद्युत व्यवस्था का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इससे विद्युत उपकेंद्र के लिए आंतरिक विद्युतीकरण, जनरेटर सेट तथा बाहरी सीवर लाइन एवं जल आपूर्ति व्यवस्था की जाएगी। इसमें जैव चिकित्सा उपकरणों एवं अस्पताल के फर्नीचर की व्यवस्था के लिए रुपए 22.65 करोड़ का प्रावधान शामिल है। अधोसरंचना विकास के इन कार्यों से मेडिकल कालेज तथा उससे जुड़े अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का आधुनिकीकरण होगा। इसका लाभ प्रतिदिन हजारों रोगियों को मिलेगा।

रीवा के ढेकहा तिराहे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। सिग्नल क्षेत्र में ऑटो, बस और मालवाहक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है, पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मऊगंज के देवलहा जलप्रपात के पास 12वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास घायल मिला युवक अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश कैबिनेट ने रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए 414.17 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति दी। मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में 100 अतिरिक्त बिस्तर, आधुनिक उपकरण और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं विकसित होंगी।
रीवा संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने पीएम आवास निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। सतना और सीधी में करीब एक हजार आवास अधूरे हैं। लापरवाह हितग्राहियों से राशि वसूली और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सिंगरौली के जयंत में वाहन विवाद के बाद भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या से तनाव फैल गया। चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार हैं। परिजनों के धरने से जयंत-शक्तिनगर मार्ग बाधित रहा और कार्रवाई की मांग तेज हुई।
सतना में एयर स्ट्रिप की लंबाई 1200 से बढ़ाकर 1800 मीटर करने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। आदर्श नगर में झोपड़ियां हटाईं, जबकि नगर निगम सेमरिया चौराहे पर दोबारा कब्जे रोकने निगरानी कर रहा है।
सतना के रामपुर बाघेलान न्यायालय ने ऐरा हत्याकांड में गोविंद बंसल को आजीवन कारावास सुनाया। सह-आरोपी कुसमा बंसल को साक्ष्य मिटाने के मामले में पांच साल की सश्रम कैद मिली, तीसरा आरोपी फरार है।
सतना में एक दिसंबर से धान उपार्जन शुरू होगा। जिले के 71,097 किसानों ने पंजीयन कराया है। प्रशासन को तीन दिन में सत्यापन, खरीदी केन्द्रों पर सुविधाएं और भंडारण सहित भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मिले।
सतना के खेरमाई रोड स्थित जीडी टावर में निर्माण नियमों की अनदेखी पर भवन स्वामी को नोटिस जारी हुआ। वहीं नगर निगम ने 401 अनावश्यक बिजली कनेक्शन काटकर एक माह में 1.25 करोड़ रुपये बचाए।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सतना में जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, श्रमिक विश्राम गृह और बायपास निर्माण का निरीक्षण किया। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह