प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश ने एक बार फिर पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उपलब्धि के तहत मध्यप्रदेश राज्य के साथ-साथ प्रदेश के तीन प्रमुख नगरीय निकायों इंदौर, सारणी और बालाघाट को प्रतिष्ठित स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है।

सारणी-बालाघाट को भी मिलेगा प्रतिष्ठित स्वनिधि सम्मान
बिना किसी साहूकार के चंगुल में फंसे कर रहे कारोबार
भोपाल। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश ने एक बार फिर पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य के पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके बीच डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के तहत मध्यप्रदेश राज्य के साथ-साथ प्रदेश के तीन प्रमुख नगरीय निकायों इंदौर, सारणी और बालाघाट को प्रतिष्ठित स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है। केंद्र सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय 20 नवंबर को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में मप्र को सम्मानित किया जाएगा।
2,827.84 करोड़ की आर्थिक सहायता
योजना के माध्यम से प्रदेश के छोटे व्यापारियों और ठेला-खोमचा लगाने वाले हितग्राहियों को सीधा लाभ पहुंचाया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मध्यप्रदेश में अब तक 10.87 लाख से अधिक पथ विक्रेता इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो चुके हैं। राज्य में कुल 17.22 लाख ऋण प्रकरणों को स्वीकृत कर हितग्राहियों को 2,827.84 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता वितरित की गई है। इस पूंजी से स्ट्रीट वेंडर्स को न केवल अपने व्यवसाय को फिर से खड़ा करने में मदद मिली है, बल्कि वे बिना किसी साहूकार के चंगुल में फंसे अपना कारोबार विस्तारित कर रहे हैं।
शहरी श्रेणियों में तीन शहरों का दबदबा
राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों ने भी अपनी श्रेष्ठता साबित की है। मिलियन प्लस सिटी (10 लाख से अधिक आबादी वाले शहर) श्रेणी में इंदौर नगर निगम ने सर्वाधिक 2,02,407 ऋण प्रकरणों का वितरण करते हुए पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी श्रेणी में राजधानी भोपाल ने 1,39,262 ऋण प्रकरण वितरित कर देश में चौथा स्थान हासिल किया है। दूसरी ओर, मेजर सिटी श्रेणी में धार्मिक नगरी उज्जैन के नगर निगम ने 59,558 ऋण प्रकरणों के सफल वितरण के साथ देशभर में तीसरा स्थान अपने नाम किया है।
महिला सशक्तिकरण और डिजिटल क्रांति
पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में महिला सशक्तिकरण और डिजिटल इंडिया की झलक भी स्पष्ट रूप से देखने को मिली है। प्रदेश में योजना का लाभ लेने वाले कुल हितग्राहियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है, जो उनकी बढ़ती आर्थिक आत्मनिर्भरता को दर्शाता है। डिजिटल साक्षरता अभियान के परिणामस्वरूप राज्य के 7.61 लाख पथ विक्रेता अब नियमित रूप से डिजिटल माध्यमों से लेनदेन कर रहे हैं। डिजिटल भुगतान को अपनाने के प्रोत्साहन स्वरूप इन वेंडर्स को अब तक 59.72 करोड़ से अधिक की राशि कैशबैक के रूप में प्राप्त हो चुकी है।

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बेहद उत्साहजनक खबर सामने आई है। प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से भारत लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता केओएमजी-3 ने पार्क के प्राकृतिक वातावरण में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस सुखद घटना के साथ ही भारत में चीतों का कुल कुनबा बढ़कर 62 हो गया है।
जबलपुर ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में आयूब, अब्दुल बारी और असलम को कोलकाता से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 23 नवंबर तक रिमांड पर भेजा गया है। जानिए कैसे AK-47 की एक फोटो से खुला यह पूरा नेटवर्क।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा हत्याकांड की गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला की जेल सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच सीबीआई ने आईफोन डेटा और सीसीटीवी फॉरेंसिक रिपोर्ट के लिए 60 दिन की और मोहलत मांगी है।
भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने 18 नवंबर की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9700 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और आयशर ट्रक जब्त किया। भागने के दौरान कार को टक्कर मारने वाले चालक को पीपुल्स मॉल के पास पकड़ा गया।
मध्य प्रदेश राज्य दंत परिषद के हीरक जयंती समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नया शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय खोलने, मुंह के कैंसर की रोकथाम के लिए नीति बनाने और युवा दंत चिकित्सकों से संवाद करने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।
रीवा के ढेकहा तिराहे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। सिग्नल क्षेत्र में ऑटो, बस और मालवाहक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है, पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मऊगंज के देवलहा जलप्रपात के पास 12वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास घायल मिला युवक अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश कैबिनेट ने रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए 414.17 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति दी। मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में 100 अतिरिक्त बिस्तर, आधुनिक उपकरण और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं विकसित होंगी।
रीवा संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने पीएम आवास निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। सतना और सीधी में करीब एक हजार आवास अधूरे हैं। लापरवाह हितग्राहियों से राशि वसूली और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सिंगरौली के जयंत में वाहन विवाद के बाद भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या से तनाव फैल गया। चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार हैं। परिजनों के धरने से जयंत-शक्तिनगर मार्ग बाधित रहा और कार्रवाई की मांग तेज हुई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह