मध्यप्रदेश में सरकार की शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की सफलता धरातल पर दिखने लगी है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि निजी-सरकारी कॉलेजों के आंकड़े खुद ही बयां कर रहे हैं। यहां खास बात यह है कि बच्चों की अपेक्षा बच्चियां उच्च शिक्षा के मामले में आगे हैं।

मध्य प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन लेने में छात्राओं की रुचि।
मध्यप्रदेश में सरकार की शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की सफलता धरातल पर दिखने लगी है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि निजी-सरकारी कॉलेजों के आंकड़े खुद ही बयां कर रहे हैं। यहां खास बात यह है कि बच्चों की अपेक्षा बच्चियां उच्च शिक्षा के मामले में आगे हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश के निजी और सरकारी कालेजों में यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है। इस बार भी कालेज में प्रवेश लेने में बेटियां हैं। इस बार यूजी-पीजी में 61 प्रतिशत छात्राएं और 39 प्रतिशत छात्रों ने मनपसंद कालेजों में दाखिला लिया है। इस साल यूजी-पीजी में 2.72 लाख छात्राओं ने प्रवेश लिया है। इतना ही नहीं, छात्राएं प्रवेश लेने के लिए नामांकन, च्वाइस फिलिंग और सत्यापन में भी आगे हैं। इसका प्रमुख कारण छात्राओं के लिए पंजीयन फ्री और कई योजनाओं का संचालित होना भी है। इसके साथ ही छात्राओं के पास होने का प्रतिशत भी अधिक है। छात्राओं के लिए शासन की ओर से प्रतिभा किरण योजना, एकल बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, गांव की बेटी योजना सहित अन्य कई योजनाएं हैं। इस कारण छात्राओं का कॉलेज में प्रवेश लेने में संख्या अधिक है। उच्च शिक्षा विभाग की यूजी-पीजी की दो मुख्य चरण व दो अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जहां यूजी में अब तक 3.47 लाख और पीजी में 96 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
यूजी-पीजी में छात्र-छात्राओं का प्रवेश - 4.44 लाख
यूजी और पीजी में छात्राओं की संख्या - 2.72 लाख
यूजी और पीजी में छात्रों की संख्या - 1.71 लाख
यूजी में छात्राओं की संख्या - 2.04 लाख
यूजी में छात्रों की संख्या - 1.42 लाख
पीजी में छात्राओं की संख्या - 68 हजार
पीजी में छात्रों की संख्या - 28 हजार


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।