मध्य प्रदेश में ग्रामीणों को रोजगार देने वाली योजना वीबी-जी रामजी की शुरुआत हो गई है। योजना के तहत ग्रामीणों को दिए जाने वाले कामों को विस्तार किया गया है। मनरेगा केवल गांवों में कुएं, तालाब और सड़क बनाने जैसे कामों तक ही सीमित थी।

नई व्यवस्था में 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रावधान
योजना में ग्रामीणों को दिए जाने वाले कामों का हुआ विस्तार
दावा-वीबी-जी रामजी योजना का बजट मनरेगा से भी बड़ा
प्रदेश में मनरेगा पर पांच साल में 6 हजार करोड़ हुए खर्च
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में ग्रामीणों को रोजगार देने वाली योजना वीबी-जी रामजी की शुरुआत हो गई है। योजना के तहत ग्रामीणों को दिए जाने वाले कामों को विस्तार किया गया है। मनरेगा केवल गांवों में कुएं, तालाब और सड़क बनाने जैसे कामों तक ही सीमित थी। लेकिन नई योजना में पशुपालन, मछली पालन, कृषि से जुड़े कार्यों को भी शामिल किया गया है। पिछली योजना में केवल रोजगार दिया जाता था। नई योजना में रोजगार के साथ ग्रामीणों को पक्की आय उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। यहां सबसे खास बात यह है कि योजना का बजट मनरेगा से भी ज्यादा है। मनरेगा के दौरान पांच साल में छह हजार करोड़ से ज्यादा खर्च हुए थे। वीबी-जी रामजी में केवल एक वित्तीय वर्ष के लिए ही 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है।
सरकार की बढ़ गई जिम्मेदारियां
नई योजना में अब ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार दिया जाएगा। वहीं इसके पहले मनरेगा में 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी। इसके साथ ही योजना में मजदूरी का राष्ट्रीय न्यूनतम स्तर भी बढ़ाया गया है। नई योजना में राज्य सरकार के ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
40 हजार करोड़ पंचायत का बजट
आंकडों को देखें तो पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का बजट 40 हजार करोड़ रुपए से कुछ ज्यादा है। ऐसे में वीबी-जी रामजी योजना पर इसका सबसे ज्यादा बजट 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होगा।
यह भी पढ़िए...
मनरेगा बंद, नई जी राम जी योजना लागू, हजारों अधूरे कामों पर संकट
‘गांधी’ योजना अब ‘राम जी’ के भरोसे, मनरेगा में रोजगार गारंटी पर बड़ा सवाल
मनरेगा की जगह लेगा VB-G RAM G: 'विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी' का ड्राफ्ट जारी हुआ


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।