केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क (SBN) को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। हथियारों की तस्करी और देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के आरोप में यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
संचालनालय के अधिकारियों से विवाद के बाद हटाई गईं महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त निधि निवेदिता के कार्य विभाजन और स्थानांतरण आदेश भी शासन ने निरस्त कर दिए। विभाग की उप सचिव माधवी नागेंद्र ने इसके आदेश जारी किए हैं।
हाथ से मैला ढोने की प्रथा की आलोचना करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा-भले ही भारत चांद पर पहुंच गया हो, लेकिन जाति व्यवस्था की सामाजिक बुराई आज भी समाज में बरकरार है, जो नागरिकों को ऐसा काम करने के लिए विवश करती है, जो मानवीय गरिमा के विपरीत है।
पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने 6 राज्यों में 1,800 किमी लंबी नई एलपीजी पाइपलाइन बिछाने को मंजूरी दे दी है। जानिए इस 7,000 करोड़ रुपये के मास्टरप्लान से जुड़ी पूरी जानकारी।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और नवाचार के लिए इस वर्ष मध्य प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों और छत्तीसगढ़ की एक शिक्षिका को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हर साल शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को दिया जाता है।
एसएससी समेत आनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाला गिरोह के तार परीक्षा केंद्रों से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। 31 जुलाई को नोएडा एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपी लोकेश से पूछताछ में सामने आया है कि नकल कराने वाला यह नेटवर्क सिर्फ अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने तक सीमित नहीं था।
उज्जैन के कायाकल्प और सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंठाल चौराहे से लेकर सती गेट और छोटा सराफा तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया, जो आगामी शाही सवारी का प्रमुख मार्ग भी है।
कर्नाटक की एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। यहां फैक्ट्री में केमिकल लीक होने से तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। मामला कदेचुर-बडियाल इंडस्ट्रियल एरिया का है। मृतक तेलंगाना और मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।
ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र की एल्डिको सोसायटी सेक्टर-150 में बीती देर रात एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के करौली निवासी सफाईकर्मी शशिकांत शर्मा (40 वर्ष) टैंक में सफाई करते समय बेहोश हो गए।






















