केंद्र सरकार ने मनरेगा (MGNREGA) की जगह नया कानून 'VB-G RAM G' लागू करने के लिए ड्राफ्ट नियम जारी कर दिए हैं। जानिए क्या बदल जाएगा और यह कब से लागू होगा।

VB–G RAM G का ड्राफ्ट सरकार ने जारी किया
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्र सरकार ने देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। सरकार ने 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025' (VB–G RAM G) के तहत ड्राफ्ट नियमों को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। आगामी 1 जुलाई से यह नया कानून देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। सरकार ने इस कानून को लागू करने की अधिसूचना जारी करने के बाद यह कदम उठाया है।
इस अधिनियम की धारा 33 और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत तैयार किए गए इन ड्राफ्ट नियमों को फिलहाल सार्वजनिक डोमेन (Public Domain) में रखा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य कानून को अंतिम रूप देने से पहले सभी संबंधित पक्षों, राज्यों, विशेषज्ञों, नागरिक समाज संगठनों और आम जनता से व्यापक परामर्श करना तथा उनका रचनात्मक फीडबैक प्राप्त करना है।
ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, इन नियमों का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में इस अधिनियम को सुचारू रूप से लागू करने के लिए एक मजबूत संस्थागत, प्रशासनिक, वित्तीय और शासन संबंधी ढांचा तैयार करना है।
प्रस्तावित नियमों में...
राष्ट्रीय स्तर की संचालन समिति और केंद्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद का गठन।
प्रशासनिक खर्च और शिकायत निवारण (Grievance Redressal) प्रणाली।
मजदूरी (Wages) और बेरोजगारी भत्ते का समय पर भुगतान।
निर्धारित आवंटन से अधिक होने वाले खर्चों का प्रबंधन (जिसमें बिना विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेशों के खर्च भी शामिल हैं)।
संक्रमणकालीन प्रावधान (Transitional Provisions)।
इस नए कानून की सबसे बड़ी बात यह है कि यह मौजूदा मनरेगा (MGNREGA) योजना की जगह लेगा। 'संक्रमणकालीन प्रावधानों' के ड्राफ्ट नियमों में मनरेगा से VB–G RAM G (विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन) में शिफ्ट होने का पूरा रोडमैप और ढांचा तैयार किया गया है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जब तक राज्य सरकारें इस नई योजना की अधिसूचना जारी नहीं कर देतीं, तब तक संक्रमण काल (Transition Period) के दौरान पहले से चल रहे सभी काम निरंतर जारी रहेंगे। पुरानी बकाया देनदारियों का पूरी तरह निपटारा किया जाएगा। सभी पुराने रिकॉर्ड्स को नए सिस्टम में ट्रांसफर किया जाएगा। e-KYC से सत्यापित पुराने जॉब कार्ड पूरी तरह वैध रहेंगे। श्रमिकों को मिलने वाले अधिकारों और लाभों में कोई रुकावट नहीं आएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू की जाएगी। पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि योजना के तहत महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपए देने का प्रावधान किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने चीफ जस्टिस आफ इंडिया को कई पत्र लिखकर राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को तुरंत पद से हटाने की मांग की है।
हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोडाड मंडल के पास आज यानी बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए।मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में कोई कमी न रखी जाए।
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की 2 सितंबर को होने वाली बैठक में CEO और प्रवक्ता की नियुक्ति पर फैसला संभव है। दूसरी ओर, चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में संतों ने बैठक बुलाई, जिसे पुलिस ने रोक दिया।
संसद की गृह मामलों की कमेटी बैठक में जंतर-मंतर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल पर भारी हंगामा। राहुल गांधी का धरना, सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी और कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च की पूरी खबर विस्तार से पढ़ें
वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने दान का एक-एक पैसा सीधे मंदिर के कोषागार में जमा करने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने का आदेश दिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO की पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की तकनीक भारतीय उद्योगों को सौंपने की मंजूरी दी। जानिए स्वदेशी रक्षा उत्पादन और MSMEs को मिलने वाले फायदों के बारे में।
कांग्रेस नेताओं द्वारा जाति जनगणना 2027 के फॉर्मेट पर जताई गई आपत्तियों, 40 नए सवालों, डिजिटल प्रक्रिया और गोपनीयता के नियमों के बारे में विस्तार से पढ़ें।
अपनी बेबाक बोली के लिए सुर्खियां बटोरने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, अब गडकरी ने राजनीति से सन्यास की ओर इशारा करते हुए कहा- वे अब उतना काम नहीं कर सकते जितना पहले करते थे और अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपने का समय आ गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को रेप के दोषी पूर्व पत्रकार तरुण तेजपाल को सरेंडर करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि उन्हें दो हफ्ते के अंदर ऐसा करना होगा। 63 साल के पूर्व पत्रकार ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है और दावा किया है कि वे पीड़ित हैं। गोवा सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और इस मामले में तेजपाल की सजा बढ़ाने की मांग की है।