दतिया में टिकट को लेकर उपजी नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा में बढ़े टकराव के बाद कांग्रेस में भी कलह शुरू हो गई है। इसका नजारा कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करते समय साफ दिखा। इससे पार्टी के टेंशन बढ़ गई है।

पटवारी रहे नदारद...सिंघार और बरैया पहुंचे
टिकट न मिलने से अवधेश नायक भी नाराज
दतिया। स्टार समाचार वेब
दतिया में टिकट को लेकर उपजी नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा में बढ़े टकराव के बाद कांग्रेस में भी कलह शुरू हो गई है। इसका नजारा कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करते समय साफ दिखा। इससे पार्टी के टेंशन बढ़ गई है। नामांकन के दिन कांग्रेस ने एकजुटता और आक्रामकता दोनों दिखाई। एक तरफ राजेंद्र भारती जीत का दावा कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ दिग्विजय के बयान ने नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि दतिया की जनता 20 साल के भाजपा शासन को बरकरार रखती है या 2023 जैसा बदलाव फिर दोहराती है। आने वाले दिन प्रचार के लिहाज से बेहद अहम होंगे। दरअसल, दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन सियासी हलचल चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पर्चा दाखिल करते समय उनके साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विधायक फूल सिंह बरैया मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नदारद रहे। जबकि पटवारी रविवार शाम से ही दतिया में डेरा डाले हुए हैं और नाराज नेताओं को साधने में जुटे हैं। टिकट न मिलने से असंतुष्ट अवधेश नायक को मनाने वे उनके घर पहुंचे और वहां रात्रि भोजन भी किया। इसके बाद वे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती से मिलने उनके निवास पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम सब एकजुट हैं। कार्यकर्ता से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक मिलकर कांग्रेस की जीत के लिए काम करेगा। सभा से पहले दिग्विजय पीतांबरा माई के मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की शांति की कामना की। मंदिर से निकलने के बाद जब मीडिया ने उनसे चुनावी सवाल पूछे तो उन्होंने कहा, चल हट।
चंदा चोरी की बात करो
दिग्विजय सिंह ने कहा कि माई की कृपा बनी रहे। इसके बाद जब मीडियाकर्मियों ने उनसे राजनीतिक सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अरे, छोड़ो राजनीति की बात। चंदा चोरी की बात करो। चंदा चोरों को बचाओ मत, मोदी जी। चंपत राय सबसे बड़ा चोर है, डकैत है। इन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट को जो करना है, वह करे। हम तो अपनी लड़ाई लड़ेंगे। यहां भाजपा-कांग्रेस की बात मत करो। माई के दरबार में सब एक हैं। ये कहते हुए दिग्विजय आगे बढ़ते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।
भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई
दिग्विजय का यह जवाब कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दिग्विजय के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि यह कांग्रेस के शीर्ष नेता की पत्रकारिता विरोधी सोच का प्रमाण है। सवाल पूछना पत्रकार का धर्म है और जवाब देना नेता का। इस तरह की भाषा लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। कांग्रेस बौखलाहट में है। उन्हें पता है कि दतिया में उनकी जमीन खिसक रही है, इसलिए बड़े नेता इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दतिया उपचुनाव में सियासी पारा गर्म! बीजेपी सभा में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी को जिताने का संकल्प लिया। कांग्रेस प्रत्याशी पर साधा निशाना। नामांकन की पूरी अपडेट यहाँ पढ़ें।
दतिया में टिकट को लेकर उपजी नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा में बढ़े टकराव के बाद कांग्रेस में भी कलह शुरू हो गई है। इसका नजारा कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करते समय साफ दिखा। इससे पार्टी के टेंशन बढ़ गई है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से परिवार के साथ रतलाम लौट रहे शासकीय बाल चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सिंह की रतलाम-इंदौर फोरलेन पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रात करीब 3.30 बजे धराड़ के आगे टोल प्लाजा से पहले एक छोटी पुलिया के डिवाइडर पर हुआ। ड्राइवर को नींद में था।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अवैध उत्खनन और माफियाओं के बेखौफ परिवहन ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है। माता बसैया थाना क्षेत्र के जीगनी के पास अवैध पत्थरों से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रहे सवारी आटो को कुचल दिया।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ईसीजी रिपोर्ट प्रिंट करने के लिए कागज खत्म हो गया। मरीजों को मोबाइल में फोटो लेकर डॉक्टरों को रिपोर्ट दिखानी पड़ी, जबकि कई ग्रामीण और बुजुर्गों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
पन्ना के रैपुरा क्षेत्र में वर्षों से लंबित मड़वा घाट मार्ग के निर्माण की मांग तेज हो गई है। सड़क नहीं बनने से ग्रामीण, किसान और विद्यार्थी रोज 50-60 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करने को मजबूर हैं।
मैहर के जगनगरा और पोड़िआ गांव के आदिवासियों ने 39 एकड़ जमीन पर कब्जे और रास्ता बंद करने के आरोप लगाते हुए मुंह में चारा दबाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग उठी।
मैहर जिले के भड़रा गांव में 83 वर्षीय महिला का अंतिम संस्कार बारिश के बीच त्रिपाल लगाकर करना पड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद मुक्तिधाम और टीन शेड जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग फिर तेज हुई।
सतना में आम 50 रुपये किलो तक सस्ता हुआ, लेकिन सेब, अनार और अन्य फलों की कीमतें ऊंची बनी हैं। बारिश से सप्लाई प्रभावित होने पर लोग अब बजट के अनुसार सीमित खरीदारी कर रहे हैं।
सतना जंक्शन पर नशे में धुत युवक ने रेल पुलिस जवान पर डंडे से हमला कर दिया। प्लेटफॉर्म पर हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई।