दतिया में टिकट को लेकर उपजी नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा में बढ़े टकराव के बाद कांग्रेस में भी कलह शुरू हो गई है। इसका नजारा कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करते समय साफ दिखा। इससे पार्टी के टेंशन बढ़ गई है।
मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आज (सोमवार) का दिन बेहद सरगर्मियों भरा रहने वाला है। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह आज अपने-अपने दल के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे।
भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस का सत्याग्रह। दिग्विजय सिंह ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर विरोध जताया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य होने पर स्पष्टीकरण मांगा।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका। अनुच्छेद 329 का हवाला देकर SC ने नामांकन रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज की। मध्य प्रदेश से बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध जीते।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद सियासत में हंगामा मचा है। इस मामले में काफी विरोध के बाद आज यानी गुरुवार को चुनाव आयोग अपना फैसला सुना सकता है। वहीं, कांग्रेस ने मदद के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।
आज सबसे पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की बैठक हुई। इसके बाद कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन सभी वरिष्ठ नेता के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए विधानसभा स्थित राज्यसभा निर्वाचन कार्यालय पहुंची और अपना नामांकन दाखिल किया।
मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भाजपा उम्मीदवारों ने आज विधानसभा में नामांकन दाखिल किया। सीएम ने दोनों के नामांकन पत्र प्रस्तुत कराए। नामांकन से पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
मध्य प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में पहले एल्डरमैनों के नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई। आज यानी गुरुवार को देर शाम या कल नियुक्ति आदेश जारी करने की तैयारी है। तय किया गया है कि पहले नियुक्त आदेश जारी होंगे और इसके बाद पुलिस सत्यापन किया जाएगा।
बिहार की राजनीति में आज यानी गुरुवार का दिन काफी हलचल मचाने वाला रहा, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी विधानसभा परिसर में मौजूद रहे।





















