मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित महाकोशल सुगर मिल बचई परिसर में स्थित इथेनॉल प्लांट में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रात करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है, जब प्लांट में अचानक हड़कंप मच गया।

मौत के बाद फैक्ट्री प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई, फैक्ट्री की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया
तीन माह पूर्व ही प्लांट में काम करना किया था शुरू, विशालकाय डीडीएस टैंक अचानक नीचे आ गिर गया
नरसिंहपुर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित महाकोशल सुगर मिल बचई परिसर में स्थित इथेनॉल प्लांट में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रात करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है, जब प्लांट में अचानक हड़कंप मच गया। प्लांट में लगा विशालकाय डीडीएस टैंक अचानक नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में नीचे काम कर रहे दो मजदूर आ गए। हादसे में खापा शेढ़ निवासी जगदीश पिता लेखराम यादव (32) और सिलवानी निवासी पवन पिता पुरुषोत्तम ठाकुर (30) गंभीर रूप से दब गए थे। टैंक के नीचे दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पवन का शव दो हिस्सों में बंट गया। घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल दोनों मजदूरों को फैक्ट्री की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
टैंक के ढहने से यह हादसा
प्रत्यक्षदर्शी एवं मृतक जगदीश के चचेरे भाई कमलेश ने बताया कि इथेनॉल प्लांट में विगत एक सप्ताह से डीडीएस टैंक की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक टैंक के ढहने से यह हादसा हुआ। कमलेश के अनुसार, जगदीश ने महज तीन माह पूर्व ही प्लांट में काम शुरू किया था और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
कारणों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं

मंगलवार सुबह अस्पताल चौकी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। घटना के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर इसे तकनीकी लापरवाही से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरम्मत कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन हुआ या नहीं, यह जांच का प्रमुख विषय बन गया है।
यह भी पढ़िए...
इंदौर अग्निकांड: परिजनों से मिले CM, दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश, हादसे में आठ की हुई थी मौत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्य रूप से दलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। इसी तरह 38555 करोड़ के विकास कार्यों को भी मंजूरी दी गई है। भोपाल के समीप इलेक्ट्रॉनिक कलस्टर बनाया जा रहा है।
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कटनी से जबलपुर आ रही तेज रफ्तार यात्री बस गोसलपुर के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत गंभीर है।
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित महाकोशल सुगर मिल बचई परिसर में स्थित इथेनॉल प्लांट में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रात करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है, जब प्लांट में अचानक हड़कंप मच गया।
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग से जुड़े तीन कर्मचारियों को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। बीती देर शाम पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने जबलपुर रोड पर हुई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।
रीवा में नीट यूजी परीक्षा के दौरान सख्ती इतनी रही कि छात्राओं को फुलिया उतरवाने के लिए सुनार बुलाना पड़ा। जूते, गहने और कई वस्तुएं बाहर रखवाकर ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।
विंध्य विकास प्राधिकरण में नियुक्तियों के बाद भाजपा में खुशी के साथ असंतोष भी दिखा। समर्पित कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित मान रहे हैं, जबकि बिना कार्यालय और बजट के विकास कार्यों पर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, हादसे में महिला की मौत और पति घायल हुआ। आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम किया, प्रशासन ने मुआवजा और सहायता का आश्वासन दिया।
सीधी जिले में एनएच-39 पर युवक को वाहन ने टक्कर मारकर फिर कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने हत्या जैसे आरोप लगाए हैं, जबकि चालक बिना लाइसेंस बताया जा रहा, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सतना जिले में नरवाई जलाने के मामलों पर सैटेलाइट मॉनिटरिंग से कार्रवाई हुई। आठ किसानों को नोटिस और छह को कोर्ट में पेशी के निर्देश दिए गए, फिर भी प्रशासनिक सख्ती पर सवाल उठ रहे हैं।
सतना जिले में मातृ मृत्यु के मामले बढ़कर 37 पहुंचे, जो स्वास्थ्य व्यवस्था की कमजोरियों को दर्शाते हैं। एनीमिया, हाई बीपी और समय पर इलाज न मिलने से अधिकतर मौतें हुईं, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति चिंताजनक बनी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह