सतना जिले में नरवाई जलाने के मामलों पर सैटेलाइट मॉनिटरिंग से कार्रवाई हुई। आठ किसानों को नोटिस और छह को कोर्ट में पेशी के निर्देश दिए गए, फिर भी प्रशासनिक सख्ती पर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में नरवाई जलाने के मामलों पर प्रशासन ने कागजी सख्ती दिखाई है। सैटेलाइट मॉनिटरिंग से सामने आए मामलों की मैदानी जांच के बाद आठ किसानों को नोटिस जारी कर 6 को न्यायालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। यह सब 30 अप्रैल को हुआ लेकिन नोटिस के कागज रविवार को सामने आए। यह तब हुआ जब स्टार समाचार ने अपने 3 मई के अंक में सतना-रीवा में रिकॉर्ड केस... शीर्षक से इस बात को उठाया था। जानकारी के मुताबिक जिले में नरवाई जलाने पर पूर्ण रोक है इसके बावजूद नागौद तहसील के कई गांवों में खेतों में आग लगाने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन को सैटेलाइट से मिली जानकारी के आधार पर ग्राम शहपुर और खखरौधा में ऐसे मामलों की पुष्टि की। इसके बाद राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में नरवाई जलाने की पुष्टि होने पर प्रशासन ने संबंधित भू-स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस नोटिस में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नागौद ने रामप्रसाद ढीमर पिता विशुन्धा ग्राम शहपुर, ओमप्रकाश पिता रामाऔतार ग्राम शहपुर, रामप्रकाश पिता रामाऔतार ग्राम शहपुर, जीवनलाल पिता भगवानदीन नाई ग्राम शहपुर, जयलाल पिता भइया लाल नाई ग्राम शहपुर और विश्वनाथ पिता रामसेवक ग्राम शहपुर खखरौधा गांव के अवधेश कुर्मी पिता सोनेलाल कुर्मी और नरेश कुर्मी पिता सोनेलाल कुर्मी को भी नोटिस थमाया है। गौरतलब है कि 9 मार्च को कलेक्टर ने धान एवं गेहूं की कटाई के बाद खेतों में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया है।
अलग- अलग दिन जलाई नरवाई
डाटा के आधार पर संबंधित किसानों द्वारा अलग-अलग दिनांकों एवं आराजी नम्बर में तहसील नागौद अंतर्गत में नरवाई जलाने की घटना दर्ज की गई। मैदानी जांच में यह मामला सत्य पाया गया। जांच में सामने आया कि किसानों द्वारा अपने-अपने खेतों में नरवाई जलाई गई, जो कि शासन के आदेश का उल्लंघन है। प्रशासन ने इसे दंडनीय अपराध मानते हुए संबंधित व्यक्तियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में संबंधित किसानों को 6 मई को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि पर उपस्थित न होने या संतोषजनक जवाब न देने पर एकपक्षीय कार्यवाही करते हुए दंडात्मक आदेश पारित किए जाएंगे।
मुख्य सचिव कर चुके समीक्षा
मुख्य सचिव ने पिछले दिनों समीक्षा की थी जिसमें सतना और मैहर जिला की नरवाई की घटनाओं पर भी चर्चा की गई थी लेकिन यहां के जिम्मेदार यह बात हमेशा की तरह हजम कर गए। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां के कृषि विभाग को इसकी भनक तक नहीं लग रही कि कहां कहां नरवाई जल रही है। जबकि पड़ोसी जिला जबलपुर में यही विभाग सक्रिय नजर आ रहा है।
एक नजर में नरवाई
जिला 2025 2026
सतना 434 571
मैहर 000 124
(29 अप्रैल की स्थिति में)


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्राओं और शिक्षकों के साथ आत्मीय संवाद किया। जानें उन्होंने क्या दिए सफलता के टिप्स और शिक्षा पर क्या कहा।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, मध्य प्रदेश समाचार, डॉ. मोहन यादव, सामान्य प्रशासन विभाग, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, MP News, Jan Vishwas Abhiyan
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कुशवाह समाज पर दिए गए 'गुलाटी' वाले बयान पर भारी विवाद और विरोध के बाद, उन्होंने पत्र जारी कर अपने शब्द वापस लिए और समाज से माफी मांगी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में 'संगठन सृजन अभियान' के तहत सभी प्रकोष्ठ और जिला इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण मामले में मध्य प्रदेश सरकार को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने जांच समिति पर रोक लगाते हुए हाईकोर्ट के सभी स्टे आर्डर निरस्त कर दिए हैं।
रीवा के चोरहटा क्षेत्र में अवैध पत्थर लोड हाईवा की टक्कर से 13 वर्षीय छात्रा गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ की और अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई की मांग उठाई।
संजय दुबरी टाइगर रिजर्व की चर्चित बाघिन टी-29 लंबे समय से अपने पुराने क्षेत्र से गायब है। विशेषज्ञ इसे जंगलों में आग, मानवीय हस्तक्षेप और बदलते प्राकृतिक आवास से जोड़कर गंभीर चेतावनी मान रहे हैं।
सतना में सराफा कारोबारी के सूने घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए भोपाल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 37.62 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए।
सतना के अमकुई में तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ हुई। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच तेज कर दी गई।
सतना और मैहर में सात अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होगा। हर शुक्रवार अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनेंगे, योजनाओं की समीक्षा करेंगे और मौके पर समाधान का प्रयास करेंगे।