मध्य प्रदेश के मंडला जिले में ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार तड़के तीन बजे पश्चिम सामान्य वन मंडल में पदस्थ लिपिक (बाबू) स्वेतांक चौरसिया के आवास पर छापा मारा।

जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार तड़के मंडला में दी दबिश
पश्चिम सामान्य वन मंडल में पदस्थ लिपिक चौरसिया के घर छापा
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर खंगाले रिकॉर्ड

मंडला। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार तड़के तीन बजे पश्चिम सामान्य वन मंडल में पदस्थ लिपिक (बाबू) स्वेतांक चौरसिया के आवास पर छापा मारा। यह पूरी कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति जमा करने की गुप्त शिकायत के आधार पर की जा रही है। जानकारी के अनुसार, ईओडब्ल्यू की विशेष टीम तड़के ही स्वेतांक चौरसिया के राज राजेश्वरी वार्ड स्थित निवास पर पहुंची और अचानक दबिश दी। टीम ने घर को अपने घेरे में लेकर संपत्ति, वित्तीय लेन-देन और काली कमाई से जुड़े सभी दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया है।

लिपिक स्वेतांक चौरसिया के घर छोपेमारी की जा रही है।
दस्तावेजों और बैंक खातों की जांच
फिलहाल ईओडब्ल्यू की टीम घर में मौजूद चल-अचल संपत्ति के कागजात, बैंक पासबुक, निवेश से जुड़े रिकॉर्ड्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल कर रही है। अधिकारी आरोपी बाबू की आय के वैध स्रोतों और उनकी मौजूदा संपत्ति का मिलान करने में जुटे हैं।
आधिकारिक बयान का इंतजार
खबर लिखे जाने तक ईओडब्ल्यू की छापामार कार्रवाई जारी रही। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की पूरी जांच और मूल्यांकन के बाद ही अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के वास्तविक आंकड़े का खुलासा हो सकेगा। जांच पूरी होने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम संपत्ति का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक करेगी।
EOW की यह कार्रवाई अभी जारी है....
मध्यप्रदेश में छापा: इंदौर में बिजली कंपनी का इंजीनियर निकला धनकुबेर... 7.16 करोड़ की काली कमाई उजागर
भुवनेश्वर: 1109 करोड़ का बैंक कर्ज घोटाला... ओडिशा, बंगाल, तमिलनाडु और झारखंड में सीबीआई का छापा

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार तड़के तीन बजे पश्चिम सामान्य वन मंडल में पदस्थ लिपिक (बाबू) स्वेतांक चौरसिया के आवास पर छापा मारा।
भोपाल नगर निगम ने आवासीय भवनों में कमर्शियल गतिविधियों पर 400 से अधिक लोगों को नोटिस दिए। वहीं, सामान्य कचरे में बायो-मेडिकल वेस्ट मिलाने पर राजीव नगर के बालाजी अस्पताल पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हिसार-तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच अस्थायी रूप से जोड़ने का निर्णय लिया है।
कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। एसपी द्वारा तीन थानों का प्रभार वापस लिए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। प्रशासनिक मामलों और प्रारंभिक जांच के बीच बढ़ी उनकी मुश्किलें।
सीधी के गोपद बनास तहसील में 69 हल्का पटवारियों से जुड़ी 221 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर लंबित हैं। शिकायतों के समय पर निराकरण नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है और व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सिंगरौली के बैढ़न एसबी कार्यालय में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में गृह जिले के पास तबादला नहीं होने से अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
देवेन्द्रनगर के बड़ागांव में मिढ़ासन नदी पर स्थायी पुल नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश में जलस्तर बढ़ने से स्कूल, स्वास्थ्य और जरूरी काम प्रभावित होते हैं, ग्रामीणों ने पुल की मांग की।
स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे चेकिंग के दौरान चित्रकूट आरपीएफ ने बेतवा एक्सप्रेस से 63 लाख रुपए नकद बरामद किए। सतना निवासी यात्री रकम के दस्तावेज नहीं दिखा सका, मामला आयकर विभाग को सौंपा।
एमपी-यूपी सीमा के जंगलों में संदिग्ध असलहाधारियों की गतिविधियों की सूचना से पुलिस अलर्ट हुई। सतना पुलिस ने ग्रामीणों, चरवाहों और किसानों से जानकारी जुटाकर जंगलों में सर्चिंग की और संदिग्धों की तलाश तेज की।
सतना-पन्ना मार्ग पर सोहावल मोड़ के पास पुराना रास्ता बंद होने से तीन गांवों की करीब 1500 आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर सुरक्षित आवागमन और स्थायी वैकल्पिक मार्ग की मांग उठाई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह