मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा रोड स्थित कार शोरूम के समीप तड़के चार बजे एक जीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जहां एक ही परिवार के 13 लोग घायल हो गए, जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सभी शहर के माली कुआं क्षेत्र के रहने वाले हैं।

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहा था परिवार
डिवाइडर से टकराई कार, मची अफरा- तफरी
सूचना के बाद एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंची
घायलों को अस्पताल पहुंचाने में परेशान होना पड़ा
रतलाम। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा रोड स्थित कार शोरूम के समीप तड़के चार बजे एक जीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जहां एक ही परिवार के 13 लोग घायल हो गए, जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सभी शहर के माली कुआं क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं घायल भी एंबुलेंस के इंतजार में दर्द से कराहते रहे। दरअसल, उक्त परिवार राजस्थान स्थित सांवलियाजी में कुलदेवता की पूजा कर रतलाम लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। हादसे में 60 वर्षीय जगदीश पुत्र परमानंद उर्फ लाला पटेल निवासी मालीकुआं की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्हें वडोदरा रेफर किया जा रहा था।
गंभीर घायल वडोदरा रेफर
घायलों में जमना माली पत्नी राजू माली, भूलीबाई पत्नी राधेश्याम, रेखा भटनागर पत्नी मनोज, आशु पुत्र जगदीश, आनंद पुत्र जगदीश, पूजा पत्नी आनंद, नीता पत्नी जगदीश, ांदनी पत्नी आशु, दक्ष पुत्र कन्हैयालाल, मित पुत्री सत्यनारायण, समीक्षा पुत्री आनंद, अशोक पुत्र धन्नालाल और मितांश पुत्र आशुतोष शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल भूलीबाई, रेखा भटनागर, नीता तथा वाहन चालक अशोक को वडोदरा रेफर किया गया है।
समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस
हादसे के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में डायल-112 के तीन वाहनों से घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वाहन चालक को नींद की झपकी आने के कारण दुर्घटना होना सामने आया है।
यह भी पढ़िए...
ग्वालियर: स्कॉर्पियो-ऑटो में भिड़ंत... हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत
जबलपुर से खाटू श्याम जा रहे पांच लोगों की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आज नागचंद्रेश्वर मंदिर के पास अचानक भगदड़ जैसे हालात बन गए। परिसर में करंट फैलने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में डर का माहौल बन गया। इसके बाद भारी भीड़ में लोग इधर-उधर भागने लगे और एक-दूसरे को धक्का देने लगे। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं।
मध्यप्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन का पर्व इस बार और खास होने जा रहा है। राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करने की तारीख तय कर दी है। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के कारण इस बार किस्त में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन रक्षाबंधन से ठीक पहले योजना का लाभ बहनों तक पहुंच जाएगा।
मध्यप्रदेश के जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे-44 पर छपारा थाना क्षेत्र के बंजारी माता मंदिर और गनेशगंज के बीच सुबह एक भीषण हादसा हो गया। चेन्नई से लखनऊ जा रहे एक कंटेनर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे उसमें लदीं 7 नई सीएनजी कारें और पूरा वाहन जलकर खाक हो गए।
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।