मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। ट्रेन के सामने कूदकर एक किसान ने आत्महत्या कर ली। किसान की पहचान बेहलोट गांव के गोविंद गुर्जर के रूप में हुई है। किसान का सुसाइड से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

विदिशा। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। ट्रेन के सामने कूदकर एक किसान ने आत्महत्या कर ली। किसान की पहचान बेहलोट गांव के गोविंद गुर्जर के रूप में हुई है। किसान का सुसाइड से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में किसान ने पूर्व विधायक शशांक भार्गव पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में किसान ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक शशांक भार्गव शिवराज सिंह चौहान और विधायक मुकेश टंडन की हत्या का दबाव बने रहे थे। हत्या के लिए पूर्व विधायक पर किसान को रिवॉल्वर भी देने का आरोप है। हालांकि, मीडिया से बातचीत में पूर्व विधायक भार्गव ने इस मामले को षडयंत्र करार दिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो की ‘स्टार समाचार वेब’ पुष्टि नहीं करता। वहीं पुलिस जांच का दावा कर रही है।
किसान ने वीडियो व्हाट्सएप ग्रुपों में भेजे

हादसा सुराई-सुमेर स्टेशन के बीच हुआ है। सोमवार देर शाम को रेलवे ट्रैक पर किसान का सिर और धड़ अलग-अलग मिला। सुसाइड से पहले किसान गोविंद गुर्जर ने एक वीडियो बनाया था, जो अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुपों में भेज गए हैं। कुछ वीडियो बेहलोट सरपंच पुत्र लकी गुर्जर को भेज गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गर्मा गया है।
मेरे हिस्से का पैसा रोक लिया
वीडियो में किसान गोविंद गुर्जर ने बताया कि उन्होंने पूर्व विधायक शशांक भार्गव का खेत बटाईदारी पर लिया था। जहां 2023 से लेकर 2025 तक खेती-किसानी की। यहां धान और गेहूं फसल बोने के लिए लोन लिया था। समझौता के मुताबिक, फसल से हुई आय को दोनों में बराबरी में बांटी जानी थी, लेकिन फैक्टरी में आग लगने के बाद पूर्व विधायक ने धान का मेरा हिस्सा रोक लिया। गेहूं की फसल का मेरे हिस्से का आधा पैसा भी अपने पास रख लिया।
स्टॉम्प पर मेरे से करवाए हस्ताक्षर
गोविंद गुर्जर ने आगे वीडियो में बताया कि पूर्व विधायक भार्गव ने उसे उसके हिस्से की रकम के सिलसिले में फैक्टरी बुलाया और किसान से स्टांप पेपर बुलवाया। जिसके बाद गोविंद से उस पर हस्ताक्षर करवा लिए। स्टॉम्प पर किसी ओर से लिखवाया गया था। भार्गव ने अगले दिन किसान को पूरी रकम वापस करने की बात कही थी।
पूर्व विधायक ने किसान को दी रिवॉल्वर
वीडियो में गोविंदा ने आरोप लगाया कि अगले दिन जब वह पूर्व विधायक के पास पहुंचा तो उन्होंने किसान के हाथ में रिवॉल्वर थमा दी। पूर्व विधायक पर आरोप है कि उन्होंने रिवॉल्वर से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक मुकेश टंडन की हत्या के लिए कहा, जब ऐसा करने से इंकार किया तो गुड़ों से पिटवाया। वीडियो में किसान ने पांच से छह लोगों पर मारपीट का भी आरोप लगाए हैं।
धोखे से हस्ताक्षर कर हड़प ली जमीन
मृतक किसान के बेटे दीपक गुर्जर ने बताया कि उनके पिता गोविंद गुर्जर पूर्व विधायक शशांक भार्गव का खेत बटाईदारी से करते थे। बेटे ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने बटाईदारी का पैसा तब देने के लिए कहा था, जब वह शिवराज सिंह चौहान और विधायक मुकेश टंडन कीे गोली मार देंगे। उन्होंने धोखो से हस्ताक्षर कराकर जमीन हड़प ली। उसने पिता की मौत के लिए पूर्व विधायक भार्गव को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।
सचिन पायलट और अखिलेश से गुहार
गोविंद गुर्जर ने वीडियो में गुर्जर समाज से सहयोग नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने राजस्थान के कांग्रेस नेता सचिन पायलट और यूपी के सपा नेता अखिलेश यादव से गुहार लगाई। आगे किसान ने यह भी कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह चूड़ी पहन लेगा।
वायरल वीडियो की जांच कर रही पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारियों का कहना है कि उनके परिजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सभी तथ्य सामने आने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश... शिवराज पर नापाक नजर... खतरा देख केंद्र ने बढ़ाई सुरक्षा
शिवराज की दो टूक- गांव में कहीं भी शराब बिकी तो अफसरों की खैर नहीं


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सतना के किसानों के लिए धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी, सिंचाई हेतु दिन में 10 घंटे बिजली और नर्मदा जल से सिंचाई रकबा बढ़ाने की घोषणा की।
सतना के बदखर में फायरिंग की अफवाह से दहशत फैल गई, पुलिस जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। नागौद के लालपुर में सर्पदंश से आठ वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हुई।
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी पदोन्नति की दोबारा समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय पदोन्नति समिति के जरिए निरीक्षक से डीएसपी बने करीब 250 अधिकारियों के रिकॉर्ड पुलिस मुख्यालय दोबारा खंगालेगा।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास तेज गति से चला रहे मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।