मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी शनिवार को रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा में आयोजित समारोह में भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भैरवनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करके मंदिर में ध्वज चढ़ाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर के समीप आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

ढ़ विधानसभा में आयोजित समारोह में भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण करेंगे।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी शनिवार को रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा में आयोजित समारोह में भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भैरवनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करके मंदिर में ध्वज चढ़ाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर के समीप आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दरअसल, सीएम दोपहर 1 बजे गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में 1.80 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार किए गए भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री क्षेत्र को 17 करोड़ 13 लाख की लागत से बने चार अन्य निर्माण कार्यों की सौगात भी देंगे। जिला प्रशासन ने समारोह की तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली थी।
मंदिर लोगों की आस्था केंद्र
गुढ़ के समीप ग्राम खामडीह में स्थित भैरव बाबा की विशाल प्राचीन प्रतिमा दुर्लभ शयन मुद्रा में है। स्थापत्य कला की दृष्टि से इसका निर्माण लगभग 10वीं शताब्दी का माना जाता है। यह प्रतिमा वर्षों तक खुले आसमान के नीचे रही। अब शासन की एलएडी योजना के तहत यहां 1 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से प्रतिमा के चारों ओर दो मंजिला मंदिर का निर्माण कराया गया है। यह मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।
पहले सीएम ध्वज चढ़ाएंगे
समारोह का आयोजन भैरवनाथ मंदिर परिसर में ही होगा। मुख्यमंत्री सबसे पहले मंदिर पहुंचकर भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे और ध्वज चढ़ाएंगे। इसके बाद वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरण भी करेंगे।
ये रहेंगे मौजूद
समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद रीवा जनार्दन मिश्र, क्षेत्रीय विधायक नागेन्द्र सिंह, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह, त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी, मनगवां विधायक नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल और पूर्व महापौर व भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता मौजूद रहेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।