लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट से जारी समन को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अधीनस्थ न्यायालय का रिकार्ड हाई कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।

पनामा पेपर्स प्रकरण का उल्लेख कर कार्तिकेय का नाम लिया था
पूर्व निर्देश के पालन में पेश कियाअधीनस्थ न्यायालय का रिकॉर्ड
भोपाल की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट से जारी समन को चुनौती
अदालत तय करेगी कि अस्थायी संरक्षण दिया जाए या नहीं
जबलपुर। स्टार समाचार वेब
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट से जारी समन को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अधीनस्थ न्यायालय का रिकार्ड हाई कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। केस की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत संबंधी आग्रह पर विचार के लिए प्रकरण आज यानी बुधवार के लिए पुन: सूचीबद्ध कर दिया। अब अदालत यह तय करेगी कि अंतिम निर्णय तक राहुल गांधी को कोई अस्थायी संरक्षण दिया जाए या नहीं। ट्रायल कोर्ट में पेश होने से छूट संबंधी आवेदन पर भी इसी दौरान विचार होगा। प्रकरण पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान द्वारा दायर मानहानि परिवाद से जुड़ा है।
कार्तिकेय की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची
आरोप है कि वर्ष 2018 में झाबुआ की एक चुनावी सभा में राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स प्रकरण का उल्लेख करते हुए कार्तिकेय का नाम लिया था, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। इसी शिकायत पर भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी किया था।
हाईकोर्ट पर टिकीं नजरें
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उसी समन और परिवाद को निरस्त करने की मांग करते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब सबकी निगाहें बुधवार को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां अंतरिम राहत के सवाल पर कोर्ट का रुख स्पष्ट हो सकता है।
खबर अपडेट की जा रही है....

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट से जारी समन को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अधीनस्थ न्यायालय का रिकार्ड हाई कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।
ट्विशा की संदिग्ध मौत मामले में CBI की जांच तेज। दिल्ली से आई टीम ने AIIMS भोपाल पहुंचकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल पहलुओं की गहन पड़ताल की।
इंदौर के सुमन नगर में बोरिंग के दौरान अवंतिका गैस पाइपलाइन फटने से बड़ा हादसा। 5,000 से अधिक गैस कनेक्शन ठप। हादसे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजकुमारी झाला सहित 4 लोग घायल।
भोपाल के प्रमुख LNCT ग्रुप पर ED और EOW की बड़ी कार्रवाई। फीस, स्कॉलरशिप और बैंक लोन में 200 करोड़ रुपए की गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच जारी।
जिला अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस पार्किंग संबंधी प्रशासनिक निर्देशों का पालन नहीं हो रहा। खोवा मंडी पार्किंग खाली रहने के बावजूद अस्पताल परिसर में कई एम्बुलेंस खड़ी मिलीं, जिससे व्यवस्था पर सवाल उठे।
संभाग की 77 प्रतिशत उचित मूल्य दुकानों ने 90 प्रतिशत से अधिक राशन वितरण किया है, लेकिन 602 दुकानें लक्ष्य से पीछे हैं। सतना और रीवा में कई दुकानों पर वितरण 30 प्रतिशत से भी कम दर्ज हुआ।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती वर्ष पर भाजपा 23 जून से 6 जुलाई तक स्मरण पखवाड़ा मनाएगी। जिले के 1522 बूथों पर व्याख्यान, वृक्षारोपण, छात्र सम्मेलन और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
एएनएम भर्ती परीक्षा-2023 में दस्तावेज सत्यापन में कथित लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व सीएमएचओ डॉ. एल.के. तिवारी और प्रशासनिक अधिकारी साविन्द्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सतना के सर्किट हाउस चौक और ओवरब्रिज पर लगे भीषण जाम में एम्बुलेंस, स्कूल बसें और सैकड़ों वाहन फंस गए। करीब 40 मिनट तक यातायात बाधित रहा, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर सवाल उठे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इस बार प्रदेश कार्यसमिति में 106 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके अलावा 41 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वहीं भाजपा ने विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति नहीं की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह