घरेलू बाजार गुरुवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी पहुंच गई। इससे निवेशकों में उदासी छा गई। इधर, सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली।

घरेलू बाजार गुरुवार को लाल निशान पर खुला।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
घरेलू बाजार गुरुवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी पहुंच गई। इससे निवेशकों में उदासी छा गई। इधर, सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में आज यानी गुरुवार वाले कारोबारी दिन की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 265.21 अंक या 0.31 प्रतिशत फिसल गया। दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 83,968.43 के लेवल पर की है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 50 47.15 अंक या 0.18 फीसदी टूटकर 25,906.70 के लेवल पर ओपन हुआ था। सुबह तक, सेंसेक्स 381 अंक की गिरावट के साथ 83,851 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 107 अंक टूट गई थी और 25,846 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।
टॉप गेनर और लूजर
कारोबारी दिन के दौरान एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, आईटीसी और पावरग्रिड टॉप गेनर रहे थे। वहीं टॉप लूजर की लिस्ट में टेक महिंद्रा, एचसीएलटेक, टीसीएस, एटरनल और इंडिगो रहे थे।
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार
दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.60 फीसदी ऊपर 5,495 पर कारोबार कर रहा है। वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स फ्लैट है। ये 57,605 के स्तर पर आ गया है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.84 प्रतिशत गिरकर 27,036 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.12 फीसदी ऊपर 4,137 के स्तर पर कारोबहार कर रहा है। अमेरिका का डाउ जोंस 0.13 फीसदी गिरकर 50,121 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.16 प्रतिशत गिरकर 23,066 और एसएंडपी 500 6,941 पर फ्लैट बंद हुआ।
सोना चांदी की कीमतों में गिरावट

इधर, सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। सोना 660 रुपए सस्ता होकर 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी 1200 रुपए गिरकर 2.62 लाख प्रति किलो पर आ गई। एमसीएक्स पर गुरुवार को चांदी की कीमतें चार प्रतिशत की तेजी के साथ 2.62 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना की कीमतों में 1,957 रुपए का उछाल देखने को मिला। सोना 1.25 फीसदी चढ़कर 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले दिन बुधवार को चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई और यह 4,000 रुपए उछलकर 2.68 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं, सोने के भाव में भी मजबूती रही और यह 1.61 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 टूटकर कारोबार करते नजर आए। इससे निवेशक मायूस दिखे और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के कारण MCX के सुबह के सत्र में कारोबार बंद है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई सहित प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के आज के ताजा भाव और एमसीएक्स अपडेट यहाँ पढ़ें।
Share Market Today Update: 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के अवसर पर NSE और BSE में ट्रेडिंग बंद है। जानें कल के सेटलमेंट हॉलिडे और गुड फ्राइडे की छुट्टी के बारे में विस्तार से।
भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट! डॉलर के मुकाबले पहली बार रुपया 95 के पार पहुँचा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर की मजबूती से शेयर बाजार भी टूटा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट
30 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट। हूती विद्रोहियों के इजरायल पर हमले और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उछाल से निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये डूबे। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें
आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी क्रैश देखा गया। सोना ₹3000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ और चांदी अपने हाई लेवल से ₹2.13 लाख नीचे आई। जानिए अपने शहर के नए रेट।
मिडिल ईस्ट तनाव के कारण सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव। शुक्रवार को सोना 1.30% महंगा होकर ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के पार निकला। जानें दिल्ली, मुंबई और पटना सहित अपने शहर में सोने-चांदी के ताजा भाव।
आज यानी शुक्रवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक और बड़ी गिरावट वाले दिन के रूप में दर्ज हो गया। कारोबार शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स 1,000 से अधिक अंक गोता लगाकर 74000 के स्तर से नीचे फिसल गया। वहीं निफ्टी 50 टूटकर करीब 23,000 के स्तर से नीचे आ गया।
भारत में 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा नया Income-tax Act. जानें मील बेनिफिट्स में 200 रुपये की बढ़ोतरी, नए मेट्रो शहरों में HRA छूट और Form 16 की जगह नए Form 130 के बारे में पूरी जानकारी।
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आज तेजी देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। बीएसई बास्केट से एटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट और ट्रेंट टॉप गेनर थे।