हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शेयर बाजार में बीते कुछ दिनों से जारी तेजी पर अचानक गुरुवार को ब्रेक लग गया। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स तेज गिरावट के साथ ओपन हुए, जबकि अमेरिका में रेट कट के बाद इनमें तेजी की उम्मीद जताई जा रही थी।

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी शेयर बाजार लाल निशान पर खुला।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शेयर बाजार में बीते कुछ दिनों से जारी तेजी पर अचानक गुरुवार को ब्रेक लग गया। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स तेज गिरावट के साथ ओपन हुए, जबकि अमेरिका में रेट कट के बाद इनमें तेजी की उम्मीद जताई जा रही थी। दरअसल, अमेरिका में फेडरल रिजर्व ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए पॉलिसी रेट में इस साल की लगातार दूसरी कटौती की। इसके बाद जहां तमाम एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली, तो निफ्टी भी ग्रीन जोन में कारोबार करता नजर आया। ऐसे उम्मीद जताई जा रही थी कि भारतीय बाजार में भी तेज शुरुआत हो सकती है, लेकिन हुआ इसका विपरीत। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स खुलते ही धड़ाम हो गए। इस दौरान रिलायंस, एयरटेल से लेकर टाटा स्टील तक दिग्गज कंपनियों के शेयर रेड जोन में कारोबार करते दिखे।
शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 84,997.13 की तुलना में टूटकर 84,750.90 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर अचानक 450 अंक तक फिसलकर 84,547 पर ट्रेड करने लगा। दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी सेंसेक्स की चाल से चाल मिलकार आगे बढ़ता दिखा। इस इंडेक्स ने अपने पिछले बंद 26,053.90 की तुलना में मामूली गिरावट लेकर 25,984 पर ट्रेड की शुरुआत की और फिर ये भी 140 अंक गिरकर 25,910 पर कारोबार करता नजर आया।
शेयर बाजार में गिरावट के बीच बीएसई लार्जकैप में शामिल 30 में से 29 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। सबसे ज्यादा टूटने वाले 10 शेयरों की बात करें, तो इस कैटेगरी में जहां सन फार्मा शेयर (1.62 प्रतिशत), भारतीय एयरटेल (1.40 प्रतिशत), टाटा स्टील (1.10 प्रतिशत) फिसला, तो मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंश का शेयर भी गिरावट में ट्रेड कर रहा था।
अमेरिका में होने वाली किसी भी वित्तीय हलचल का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखता रहा है। बीते कारोबारी दिन अमेरिका में यूएस फीड ने ब्याज दरों में कटौती का एलान किया था और इसे 25 बेसिस पॉइंट या 0.25 फीसदी घटाया था। इसके बाद अब अमेरिका में ब्याज दरें 3.75 फीसदी से 4 प्रतिशत के दायरे में आ गई हैं। इससे पहले सितंबर में भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दरें इतनी ही घटाई गई थीं।
एक ओर जहां सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के चलते तमाम दिग्गज कंपनियों के शेयर रेड जोन में कारोबार करते हुए नजर आए, तो वहीं दूसरी ओर कुछ स्टॉक्स ऐसे भी थे, जिन पर इस गिरावट का असर नहीं दिखा और वे दौड़ लगाते दिखे। इनमें लार्जकैप में एकमात्र एलटी शेयर (2.50 फीसदी) की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि मिडकैप में पॉलिसी बाजार शेयर (5.30 प्रतिशत), भेल शेयर (2 फीसदी) की बढ़त लेकर ट्रेड कर रहा था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और भारी नकदी बरामदगी का खुलासा हुआ है।
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीआई भुगतान पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई टैक्स, सेस या सरचार्ज नहीं है और इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के समेकित कोष में नहीं जाती।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।