उत्तर प्रदेश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने नए गठबंधन का ऐलान किया है। इस गठबंधन को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा नाम दिया गया है, जिसमें दो प्रमुख दल आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम शामिल हैं। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इसे तीसरा मोर्चा कहना सही नहीं होगा, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है।

नए गठबंधन का नाम- सामाजिक परिवर्तन मोर्चा रखा
कमजोर समाज के लोग वोट की ताकत से मजबूत बनेंगे
लखनऊ। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने नए गठबंधन का ऐलान किया है। इस गठबंधन को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा नाम दिया गया है, जिसमें दो प्रमुख दल आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम शामिल हैं। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इसे तीसरा मोर्चा कहना सही नहीं होगा, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है। ओवैसी ने साफ कहा कि इस तीसरे मोर्चे के सीएम फेस चंद्रशेखर आजाद होंगे। ओवैसी ने कहा कि यहां बराबरी और हिस्सेदारी की बात हो रही है। ओवैसी ने यह भी ऐलान किया कि गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद होंगे। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आप 90 फीसदी मुस्लिम वोट हासिल कर रहे हैं, इसके बावजूद लगातार भाजपा को नहीं हरा पा रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा में ईमानदारी है और यह गठबंधन भाजपा और संघ को रोकने में सक्षम हो सकता है। सपा को इस बात से तकलीफ है कि चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है। इस फैसले ने सपा नेताओं की रातों की नींद उड़ा दी है और उन्हें लग रहा है कि उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक रही है।
अखिलेश यादव पर किया पलटवार
अखिलेश यादव के उस बयान पर भी ओवैसी ने जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा का समर्थन करने वालों को सुरक्षा मिल रही है। ओवैसी ने कहा कि अखिलेश पूर्व मुख्यमंत्री हैं और उन्हें क्या पता कि मुश्किल हालात से गुजर रहे परिवारों पर क्या बीतती है। सिक्योरिटी हटा भी दी जाएगी तो उनकी बेबाकी खत्म नहीं होगी। हम दोनों अपने खून का एक-एक कतरा इस मकसद के लिए बहाने को तैयार हैं। सुन लो अखिलेश यादव, हमें मरना भी पड़ा तो कहेंगे कि सौदा सस्ता हुआ है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनका गठबंधन उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा।
अवैसी बोले-कोई भी भविष्य की पार्टियां नहीं
ओवैसी ने भाजपा और दूसरे दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सिर्फ पर्व की पार्टियां हैं, भविष्य की पार्टियां नहीं हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जिक्र करते हुए कहा, मैं गिरिराज साहब से कहूंगा कि आप बीमार हैं और अस्पताल में हैं। हम दुआ करते हैं कि आप जल्दी स्वस्थ हों, फिर हमसे मुकाबला करें। ओवैसी ने भाजपा से जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो जवानों की हत्या पर भी जवाब मांगा।
आजाद बोले-समाज को अपनी ताकत पहचाननी होगी
चंद्रशेखर आजाद ने कहा-बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने कई मोर्चे बनाए थे। बाबा साहेब का कहना था कि लोकतंत्र में जिस दल का अपना संगठन नहीं होता, उसकी ताकत भी नहीं होती। उन्होंने अन्याय सहने वालों को भी इसके लिए जिम्मेदार बताया और कहा कि अब समाज को अपनी ताकत पहचाननी होगी। भाजपा का लक्ष्य संविधान और आरक्षण को खत्म करना है, लेकिन वे ऐसा नहीं होने देंगे। मैं इनसे कहता हूं कि इन्हें दिन में तारे दिखा देंगे। आजाद ने दावा किया कि उनका मोर्चा 2027 में सत्ता परिवर्तन करेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवादों पर बड़ा फैसला सुनाया है। यदि शादी भारत में हुई है, तो विदेशी अदालतों के जरिए लिया गया तलाक भारतीय कानूनों के तहत तब तक मान्य नहीं है जब तक वह यहाँ के नियमों पर खरा न उतरे। इसके आधार पर दूसरी शादी करने पर बिगैमी का आपराधिक मामला दर्ज हो सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आयोजित दिवाली मिलन समारोह में हिस्सा लिया और पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश में पिछले 25 वर्षों में आए बड़े बदलावों, राजनीति की बदलती नब्ज और तकनीक की बढ़ती भूमिका का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन ढाई दशकों में देश और दुनिया तेजी से बदले हैं, जिससे कई नई चुनौतियां भी सामने आई हैं।
आज तड़के अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के एक कस्बे में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई और कम से कम 24 घर जलकर खाक हो गए। डिप्टी कमिश्नर चीचुंग चुखू ने बताया कि मृतकों में एक महिला और उसके 3 नाबालिग बच्चे (2 बेटे और 1 बेटी) शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने नए गठबंधन का ऐलान किया है। इस गठबंधन को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा नाम दिया गया है, जिसमें दो प्रमुख दल आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम शामिल हैं। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इसे तीसरा मोर्चा कहना सही नहीं होगा, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देकर सात करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने दिल्ली के तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह के निजी मोबाइल नंबर पर फोन और व्हाट्सएप मैसेज भेजकर यह धमकी दी।
उत्तर और मध्य भारत में मौसम ने करवट ले ली है और ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। पहाड़ी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ रहा है। मध्य प्रदेश में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से लापता दो एसपीओ के गोलियों से छलनी शव बरामद हुए हैं। जवानों के हथियार नहीं मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम दच्छन इलाके में बुधवार को दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) लापता हो गए थे।
केंद्रीय कैबिनेट ने ₹5,620 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन का ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक विस्तार और नई दिल्ली में युगे युगीन भारत संग्रहालय का विकास शामिल है। जानें रूट और फायदे।
पुणे स्थित IITM की हालिया वैज्ञानिक स्टडी में खुलासा हुआ है कि दिवाली की रात दिल्ली में PM2.5 प्रदूषण का 71.1% हिस्सा पटाखों से था। जानिए क्या कहते हैं आंकड़े और अन्य प्रदूषण स्रोतों का हाल।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में CRPF चेकपॉइंट पर बाइक सवार आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले की विस्तृत जानकारी। इस आतंकी हमले में 3 जवान घायल हुए हैं, और सुरक्षा बलों द्वारा पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह