दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देकर सात करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने दिल्ली के तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह के निजी मोबाइल नंबर पर फोन और व्हाट्सएप मैसेज भेजकर यह धमकी दी।

दावा-व्हाट्सएप पर आरोपी का प्रोफाइल नाम एच दिखाई दे रहा था
मोहाली के साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देकर सात करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने दिल्ली के तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह के निजी मोबाइल नंबर पर फोन और व्हाट्सएप मैसेज भेजकर यह धमकी दी। व्हाट्सएप पर आरोपी का प्रोफाइल नाम एच दिखाई दे रहा था। विधायक द्वारा 6 नवंबर को मोहाली के एसएसपी को दी गई शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मैसेज के जरिए दोहराई फिरौती की मांग
विधायक जरनैल सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने कॉल करने के साथ-साथ उसी नंबर से एक लिखित संदेश भी भेजा, जिसमें सात करोड़ न देने पर केजरीवाल और उनकी बेटी की हत्या करने की बात दोहराई गई थी। जरनैल सिंह के अनुसार, आरोपी ने एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी हैसियत का इस्तेमाल करते हुए अपनी धमकी और फिरौती की मांग केजरीवाल तक पहुंचाने की कोशिश की। विधायक ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए पुलिस को व्हाट्सएप संदेश का स्क्रीनशॉट भी सौंपा है।
बीएनएस के तहत मामला दर्ज, जांच शुरू
मोहाली की साइबर क्राइम पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4), 351(2), 351(3), 351(4), 111(2) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में संबंधित मोबाइल नंबर को आरोपी के रूप में नामजद करते हुए जांच इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई है। वहीं, विधायक ने पुलिस से आरोपी के नंबर की कॉल डिटेल, आईपी लॉग और लोकेशन ट्रेस कर उसे व उसके साथियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही केजरीवाल और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवादों पर बड़ा फैसला सुनाया है। यदि शादी भारत में हुई है, तो विदेशी अदालतों के जरिए लिया गया तलाक भारतीय कानूनों के तहत तब तक मान्य नहीं है जब तक वह यहाँ के नियमों पर खरा न उतरे। इसके आधार पर दूसरी शादी करने पर बिगैमी का आपराधिक मामला दर्ज हो सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आयोजित दिवाली मिलन समारोह में हिस्सा लिया और पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश में पिछले 25 वर्षों में आए बड़े बदलावों, राजनीति की बदलती नब्ज और तकनीक की बढ़ती भूमिका का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन ढाई दशकों में देश और दुनिया तेजी से बदले हैं, जिससे कई नई चुनौतियां भी सामने आई हैं।
आज तड़के अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के एक कस्बे में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई और कम से कम 24 घर जलकर खाक हो गए। डिप्टी कमिश्नर चीचुंग चुखू ने बताया कि मृतकों में एक महिला और उसके 3 नाबालिग बच्चे (2 बेटे और 1 बेटी) शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने नए गठबंधन का ऐलान किया है। इस गठबंधन को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा नाम दिया गया है, जिसमें दो प्रमुख दल आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम शामिल हैं। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इसे तीसरा मोर्चा कहना सही नहीं होगा, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देकर सात करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने दिल्ली के तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह के निजी मोबाइल नंबर पर फोन और व्हाट्सएप मैसेज भेजकर यह धमकी दी।
उत्तर और मध्य भारत में मौसम ने करवट ले ली है और ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। पहाड़ी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ रहा है। मध्य प्रदेश में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से लापता दो एसपीओ के गोलियों से छलनी शव बरामद हुए हैं। जवानों के हथियार नहीं मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम दच्छन इलाके में बुधवार को दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) लापता हो गए थे।
केंद्रीय कैबिनेट ने ₹5,620 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन का ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक विस्तार और नई दिल्ली में युगे युगीन भारत संग्रहालय का विकास शामिल है। जानें रूट और फायदे।
पुणे स्थित IITM की हालिया वैज्ञानिक स्टडी में खुलासा हुआ है कि दिवाली की रात दिल्ली में PM2.5 प्रदूषण का 71.1% हिस्सा पटाखों से था। जानिए क्या कहते हैं आंकड़े और अन्य प्रदूषण स्रोतों का हाल।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में CRPF चेकपॉइंट पर बाइक सवार आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले की विस्तृत जानकारी। इस आतंकी हमले में 3 जवान घायल हुए हैं, और सुरक्षा बलों द्वारा पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।