वाराणसी में 11 सितंबर में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है। मॉरीशस के पीएम 09 सितंबर से 15 सितंबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। चार महीने बाद दोनों देश के पीएम की मुलाकात हो रही है।

मॉरीशस के पीएम 09 सितंबर से 15 सितंबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे।
वाराणसी। स्टार समाचार वेब
वाराणसी में 11 सितंबर में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है। मॉरीशस के पीएम 09 सितंबर से 15 सितंबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। चार महीने बाद दोनों देश के पीएम की मुलाकात हो रही है। इससे पहले पीएम मोदी 11 मार्च को दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस गए थे। पीएमओ से सूचना मिलने के साथ ही आयोजन के लिए जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। दोनों देशों के बीच होने वाली बैठक में व्यापार, पर्यटन, प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल होंगे। दरअसल, मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम 11 सितंबर को काशी पहुंचेंगे। यहां वह पीएम मोदी के साथ पहली बार द्विपक्षीय बैठक करेंगे। व्यापार, प्रौद्योगिकी और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आपसी सहयोग पर बातचीत होगी।
उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से रात्रिभोज दिया जाएगा। इसमें केंद्र और उप्र सरकार के कुछ और मंत्री शामिल होंगे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री की भारत में यात्रा 9 सितंबर से 15 सितंबर तक रहेगी। इस यात्रा का मुख्य आयोजन काशी में होना तय हुआ है।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री का बाबतपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया जाएगा। उन्हें यहां गार्ड आफ आनर भी दिया जाएगा। उनका यहां सांस्कृतिक स्वागत भी किया जाएगा। इसके अलावा उप्र के सबसे बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। वह श्रीकाशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव में पूजन करेंगे। इसके साथ ही वह महत्वूपर्ण सांस्कृतिक स्थलों का दौरा भी करेंगे।
वह सारनाथ और बीएचयू भारत कला भवन भी जाएंगे। वह गंगा आरती भी देखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यह पहली बार होगा जब मॉरीशस का कोई प्रधानमंत्री काशी में द्विपक्षीय बैठक करेगा। इसमें महत्वपूर्ण औद्योगिक विकास और तकनीकी नवाचार पर आपसी सहयोग पर मुख्य रूप से बात होगी। पर्यटन के क्षेत्र में भी बात होगी।
केंद्र सरकार की ओर से जारी पत्र में मंडलायुक्त एस राज लिंगम को को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें अतिथियों के स्वागत और प्रोटोकॉल के हिसाब से विस्तृत कार्यक्रम तैयार करने को कहा गया है। इसके अलावा होने वाले कार्यक्रमों के स्थल चयन की भी बात कही गई है। प्रशासन अब स्थल और कार्यक्रमों का चयन करेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया और अन्य दिग्गजों को नोटिस मिले हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स।
1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए इसे पूरा करने के आसान तरीके, सब्सिडी के नियम और पूरी जानकारी हिंदी में।
बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।