मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। जहां मध्यप्रदेश के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें धार की भोजशाला में सरस्वती लोक बनाने पर फैसला हुआ। इसके साथ ही गोरस एप शुरू करने पर भी निर्णय लिया गया।

बड़ा फैसला-धार भोजशाला में अब बनेगा सरस्वती लोक
48.32 लाख ग्रामीणों को बैंक लोन लेने में होगी आसानी
दस्तावेज उपलब्ध कराने सरकार 3800 करोड़ खर्च करेगी
मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले
मध्यप्रदेश जल गंगा अभियान पर 6.5 हजार करोड़ रुपए खर्च
पहली से आठवीं तक के बच्चों को सरकार देगी सिली हुई ड्रेस

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। जहां मध्यप्रदेश के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें धार की भोजशाला में सरस्वती लोक बनाने पर फैसला हुआ। इसके साथ ही गोरस एप शुरू करने पर भी निर्णय लिया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान में दो लाख संरचनाओं पर काम हुआ है, इसके लिए साढ़े छह हजार करोड़ दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज की तीन योजनाओं को निरंतर 5 साल के लिए दी गई, संबद्ध अस्पतालों के लिए 14000 करोड़ रखे गए हैं। मंत्री चैतन्य काश्यप ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के पट्टाधारियों को सरकार रजिस्टर्ड दस्तावेज देगी। प्रदेश में 48.32 लाख पट्टाधारियों को लाभ मिलेगा। पट्टाधारियों को रजिस्टर्ड दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए सरकार 3800 करोड़ खर्च करेगी। संपत्ति के रजिस्टर्ड दस्तावेज मिलने से बैंक लोन लेना आसान होगा। हर व्यक्ति को रजिस्ट्री करके दस्तावेज प्राप्त होगा। मध्य प्रदेश देश में ऐसा करने वाला पहला राज्य बनेगा यह कैबिनेट में निर्णय लिया गया।
प्रमाण पत्र पर नहीं मिल रहा था बैंक से लोन
काश्यप ने बताया कि केंद्र सरकार की स्वामित्व अधिकार की योजना थी। ड्रोन कैमरों से अधिकार क्षेत्रों की सीमा तय की थी। जिसमें प्रदेश के 48 लाख 32 हजार पट्टेधारियों को चिहिन्त किया था, लेकिन उन्हें प्रमाण पत्र पर बैंक से लोन लेने में तकलीफ आ रही थी। पूरी कार्रवाई के बाद प्रदेश के सभी 55 जिलों में 48.32 लाख निजी लोग चिह्नित किए गए हैं, जबकि 19 लाख शासकीय संपत्ति चिह्नित की गई है। इन सबको रजिस्ट्री के दस्तावेज देने का फैसला किया गया। इसमें लगने वाला पंचायत उपकर और पंजीयन शुल्क सरकार वहन करेगी।
अन्य शुल्क राजस्व विभाग देगा
मंत्री चैतन्य काश्यप ने आगे बताया कि अब सरकार ने उन्हें रजिस्टर्ड दस्तावेज देने का प्लान मंजूर किया है। इसमें उनके पंजीयन शुल्क, पंचायतों के उप कर सहित अन्य शुल्क राजस्व विभाग वहन करेगा। करीब 3800 करोड़ रुपए से अधिक राजस्व विभाग खर्च करेगा।
स्कूल ड्रेस के लिए जारी होगा टेंडर
जिला न्यायालय भवन इंदौर बन रहा है। 626 करोड रुपए पुनरीक्षित लागत को प्रशासकी स्वीकृति दी गई है, पहले यह 430 करोड थी। पहले से आठवीं तक के बच्चों को दो ड्रेस के 600 रुपये डीबीटी के माध्यम से दिए जा रहे थे। यह देखने में आ रहा था कि ग्रामीण क्षेत्रों में उस तरह का कपड़ा मिलना और सिलाई की बराबर व्यवस्था न होने से अवस्था बढ़ रही है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि बच्चों के लिए ड्रेस सरकार से तैयार करके देगी। इसके लिए टेंडर किए जाएंगे और इनमें मध्य प्रदेश के वस्त्र उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
गेहूं खरीदी और यूसीसी पर चर्चा...मुख्यमंत्री का अभिनन्दन

कैबिनेट बैठक में गेहूं खरीदी को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें बताया गया कि देश में सबसे अधिक गेहूं खरीदी का काम एमपी ने किया है। इसके अलावा यूसीसी को लेकर भी चर्चा हुई। बताया गया कि सुझाव लेने का काम 30 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेश में गेहूं उपार्जन के नए रिकॉर्ड बनने पर मन्त्रि-परिषद की बैठक से पहले पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।
रीवा संभाग में मातृ-शिशु मृत्यु रोकने कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने डीपीओ-सीडीपीओ की जवाबदेही तय की। घर पर प्रसव रोकने, एएनसी जांच बढ़ाने और गंभीर गर्भवती महिलाओं को समयपूर्व अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीधी में लगातार बारिश से कैमूर पहाड़ पर अमिलिया-हनुमना मार्ग चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ। सड़क धंसने से रास्ता संकरा हो गया। प्रशासन ने भारी वाहन रोके, वैकल्पिक मार्ग से यातायात डायवर्ट करने के निर्देश दिए।
सतना में दस घंटे की तेज बारिश से चार इंच से अधिक पानी बरसा। उमरी, भरहुत नगर, मास्टर प्लान सहित कई इलाकों में जलभराव हुआ, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।