मुंबई के जुहू इलाके में रविवार देर शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए जानलेवा हमले से पूरे फिल्म जगत और महाराष्ट्र में सनसनी फैल गई है। पुष्पा नरसी पार्क के पास शाम 7 बजे जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपनी कार से लौट रहे थे, तभी तीन अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर पांच राउंड फायरिंग की।

पुलिस का दावा-घटना को अंजाम देने से पहले की थी रेकी
फायरिंग करने वाले आरोपियों की भी तस्वीर सामने आ गई
मुंबई। स्टार समाचार वेब
मुंबई के जुहू इलाके में रविवार देर शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए जानलेवा हमले से पूरे फिल्म जगत और महाराष्ट्र में सनसनी फैल गई है। पुष्पा नरसी पार्क के पास शाम 7 बजे जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपनी कार से लौट रहे थे, तभी तीन अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर पांच राउंड फायरिंग की। इस अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और जुहू पुलिस स्टेशन से महज 350 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस को शक है कि हमलावरों को टाइगर के संडे फुटबॉल खेलने के रूटीन की पहले से पूरी जानकारी थी और उन्होंने घटना को अंजाम देने से पहले उनकी पूरी रेकी की थी। इस खौफनाक वारदात में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बचे हैं। हालांकि उनकी बांह और सीने पर कांच के टुकड़ों और बारूद के कारण चोटें आई हैं। घटना के दूूसरे दिन सोमवार को टाइगर श्रॉफ की तस्वीरें सामने आई हैं। उनकी बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिख रही हैं।
चालक की हालत गंभीर
हमले के वक्त कार चला रहे उनके ड्राइवर फिरदौस को गोली लगी है, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, मौके पर मौजूद उमेश चव्हाण नाम का एक फैन भी इस गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे बेहतर इलाज के लिए कूपर अस्पताल से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। अचानक हुए इस हमले के बाद जब ड्राइवर घायल होकर बाहर निकला, तो सूझबूझ दिखाते हुए टाइगर श्रॉफ खुद फ्रंट सीट से ड्राइविंग सीट पर आए और अपनी गाड़ी को खुद चलाकर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पहले अपने ड्राइवर को भर्ती कराया और फिर अपनी चोट की ड्रेसिंग करवाई।
पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
घटना के तुरंत बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्थिति का जायजा लिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने इसे बेहद गंभीर और निंदनीय बताते हुए कहा कि पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और पर्दे के पीछे छिपे मास्टरमाइंड तक भी जल्द ही पहुंचा जाएगा। फायरिंग करने वाले आरोपियों की भी तस्वीर सामने आ गई है। इसमें दो युवक सफेद शर्ट पहने दिख रहे हैं। एक ने काली कैप पहन रखी है।
आरोपियों की बाइक बरामद
इस बीच, लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए एक चेतावनी दी है, जिसके चलते अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त 15 टीमें इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। आरोपियों की बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर से बरामद हो चुकी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

मुंबई के जुहू इलाके में रविवार देर शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए जानलेवा हमले से पूरे फिल्म जगत और महाराष्ट्र में सनसनी फैल गई है। पुष्पा नरसी पार्क के पास शाम 7 बजे जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपनी कार से लौट रहे थे, तभी तीन अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर पांच राउंड फायरिंग की।
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का वर्ल्ड प्रीमियर लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में 27 अक्टूबर को होगा। 3D स्क्रीनिंग में मेहमान भारतीय पारंपरिक पोशाक में शामिल होंगे।
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी और नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 72 दिन पूरे कर लिए हैं।
सिनेमाघरों में रजनीकांत का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है। दृश्यम-3 को पहले ही दिन पछाड़ने के बाद अब जेलर-2 ने दूसरे ही दिन 2026 की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। दो दिनों में 97 करोड़ रुपए के ओवरसीज कलेक्शन के साथ फिल्म ने धुरंधर-2 का बड़ा रिकॉर्ड मात दे दी है।
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता विवादित पोस्ट के चलते इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद से वो लगातार एक्टर पर निशाना साध रही हैं। इंस्टा और इंटरव्यूज में नाना की मौत पर सवाल उठा रही हैं।
बिग बॉस 20 में नकुल ढुल को घर से बेघर किए जाने पर शिल्पा शिंदे ने नाराजगी जताई है। नकुल और गुल्लू की लड़ाई और शिल्पा के बयान की पूरी विस्तार से जानकारी यहाँ पढ़ें।
बॉलीवुड की आइकॉनिक अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मराठी क्विज शो 'कोण होणार करोड़पति' सीजन 8 को होस्ट कर इतिहास रच दिया है। शो की सफलता, व्यूअरशिप में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी और माधुरी के नए सफर के बारे में विस्तार से पढ़ें।
भारतीय सिनेमा के पितामह अशोक कुमार की जयंती पर जानिए उनके शुरुआती संघर्ष, ऐतिहासिक फिल्में और 'दादामणि' बनने का अद्भुत सफर।
नए सप्ताह के साथ नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार भी शुरू हो जाता है। थिएटर्स में यामी गौतम की नई नवेली और राजकुमार राव की प्रहार आएंगी। वहीं, ओटीटी पर भी मनोरंजन की अच्छी डोज मिलने वाली है। द ट्रैप, यह जर्मन साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है।
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का एक नया और चौंकाने वाला बयान सामने आया है। अब नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री के नए बयान और महाकाल दर्शन ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में पुरानी कंट्रोवर्सी को चर्चा में ला दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह