फिलीपींस के एक स्कूल में गोलीबारी हो गई। हमलावर कोई और नहीं, बल्कि स्कूल में ही पढ़ने वाला एक हाई स्कूल का छात्र था। वह कैंपस में दो बंदूकें लेकर घुस आया और लोगों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई और हमलावर ने भी खुदकुशी कर ली।

आरोपी ने शिक्षक और दोस्तों पर बरसाई गोलियां
थाईलैंड में भी छात्र ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी

मनीला। स्टार समाचार वेब
फिलीपींस के एक स्कूल में गोलीबारी हो गई। हमलावर कोई और नहीं, बल्कि स्कूल में ही पढ़ने वाला एक हाई स्कूल का छात्र था। वह कैंपस में दो बंदूकें लेकर घुस आया और लोगों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई और हमलावर ने भी खुदकुशी कर ली। मामला दक्षिणी फिलीपींस के जाम्बोआंगा का है। शहर के मेयर खाइमर अदान ओलासो ने बताया कि हमलावर में बॉडी कैमरा पहना हुआ था और वह हमले की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा था। इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं।
बंदूक लेकर कैंपस में घुसा छात्र
पुलिस के मुताबिक, स्कूल में पढ़ने वाला छात्र दो बंदूकें लेकर कैंपस में घुस गया। सबसे पहले उसने अपने टीचर पर गोली चलाई। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि टीचर को गोली लगी या नहीं। इसके बाद उसने अपने साथी छात्र को गोली मार दी।
खुद को भी मारी गोली
गोली लगते ही छात्र की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद हमलावर छात्र ने खुद को भी गोली मार ली। यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट एर्नाल्ड अंदल ने बताया कि अब गोलीबारी नहीं हो रही है और घटना में किसी अन्य के मौत या घायल होने की खबर नहीं है।
जून में भी हुई थी घटना
अंदल ने कहा कि विद्यालय प्रशासन अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है और जो अतिरिक्त जानकारी मिलेगी, उसे उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके पहले जून में भी फिलीपींस के टैक्लोबन शहर में एक हाई स्कूल में ऐसी घटना हुई थी, जहां स्कूल के ही दो छात्रों ने कैंपस में गोलीबारी कर दी थी। इस गोलीबारी में भी 3 छात्रों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हो गए थे। अभी 10 दिन पहले थाईलैंड में भी एक स्कूल में छात्र ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी।
यह भी पढ़िए...
अमेरिका... यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान गोलीबारी, दो की मौत
गोलियों की गूंज से थर्राया थाईलैंड... स्कूल में गोलीबार से छह की मौत, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली
थाईलैंड मास शूटिंग: पूर्व पुलिसकर्मी ने डे-केयर में मचाया कत्लेआम, 22 बच्चों सहित 34 की मौत


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
धार्मिक अल्पसंख्यकों संग बर्ताव को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तीखी आलोचना की। भारत ने कहा-पाकिस्तान अपने देश के कमजोर समुदायों की रक्षा करने में नाकाम रहा है। उल्टा भारत को धार्मिक आजादी, अल्पसंख्यकों के साथ बर्ताव को लेकर ज्ञान देने की कोशिश कर रहा है।
तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप आया है। भारतीय समयानुसार बीती देर रात भूकंप के झटके महसूस हुए। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 54 लोग घायल हो गए। इसका केंद्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से करीब 400 किलोमीटर दूर तिब्बत के नागकू क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट और अरामको तेल ठिकाने पर हुए हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। अमेरिका ने अपने राजनयिकों को वापस बुलाया है।
कतर की राजधानी दोहा में पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया ने बद्र समझौते पर हस्ताक्षर किए। जानें कैसे ये चार मुस्लिम देश मिलकर हथियारों का उत्पादन और सैन्य तकनीक साझा करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी को भारत-आधारित आपराधिक समूह बताए जाने पर भारत ने कड़ा एतराज जताया है। भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे तथ्यात्मक रूप से पूरी तरह गलत बताया है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के जामनगर स्थित रिलायंस रिफाइनरी दौरे के बाद भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक सहयोग और व्यापार समझौते को लेकर तेज हुई हलचल की पूरी जानकारी।
स्पेसएक्स और एलन मस्क पर यूक्रेन के स्टारलिंक इंटरनेट को जानबूझकर धीमा करने के आरोप लगे हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की के इन आरोपों पर अमेरिका ने क्या सफाई दी है, जानें विस्तार से।
अमेरिका के 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनावों में ट्रम्प और रिपब्लिकन पार्टी की मुश्किलें बढ़ीं। महंगाई, ईरान युद्ध और घटती लोकप्रियता के बीच क्या डेमोक्रेट्स बना पाएंगे कांग्रेस में बहुमत?
रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव दिया है। शेन्ज़ेन में नवंबर में हो सकती है बैठक।
इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम की धमकी के बाद बुल्गारिया में उतारा गया। एयरबस ए-320 रविवार रात तेल अवीव से वियना जा रहा था। खतरे की सूचना के बाद बुल्गारिया की वायुसेना ने विमान को एस्कॉर्ट करने के लिए मिग-29 लड़ाकू विमान भेजा।