देशभर में बारिश-बाढ़ का कहर जारी है। कई राज्यों में गांव के गांव डूब गए हैं। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। प्रभावित लोग पलायन को मजबूर हो गए हैं। सब छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर भागना शुरू कर दिया है। वहीं सेना और राज्य सरकारें राहत और बचाव कार्य में दिन रात जुटी हैं।

दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देशभर में बारिश-बाढ़ का कहर जारी है। कई राज्यों में गांव के गांव डूब गए हैं। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। प्रभावित लोग पलायन को मजबूर हो गए हैं। सब छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर भागना शुरू कर दिया है। वहीं सेना और राज्य सरकारें राहत और बचाव कार्य में दिन रात जुटी हैं। इधर, पंजाब में लगातार बारिश से 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बुधवार को सेना ने पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स में बाढ़ के पानी से घिरी एक जर्जर बिल्डिंग से 22 सीआरपीएफ जवान और तीन आम लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाला। रेस्क्यू के लिए सेना ने अपना हेलीकॉप्टर जर्जर बिल्डिंग की छत पर उतरा। जहां छत से हेलीकॉप्टर के उड़ान भरते ही बिल्डिंग धराशायी होकर पानी में समा गई। इसके बाद भी सेना ने आपरेशन नहीं रोका और जर्जर बिल्डिंग की छत पर फंसे सभी लोगों को बचा लिया। सेना ने रेस्क्यू का वीडियो पर शेयर किया है। वहीं, रेलवे ने जम्मू और कटरा रेलवे स्टेशनों पर रुकने वाली या वहां से चलने वाली 22 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। इससे पहले मंगलवार को 27 ट्रेनें रोक दी गई थी।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों घर और होटल, फर्स्ट फ्लोर तक पानी में डूब गए हैं। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू-मनाली और मंडी में रेस्टोरेंट और 20 से ज्यादा घर-दुकानें ब्यास नदी में समा गए। यहां 4 दिनों से लगातार हो रही बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। चंबा जिले में इंटरनेट सेवाएं ठप पड़ी हैं।
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बुधवार सुबह पुराने रेलवे पुल पर 204.61 मीटर तक पहुंच गया, जो लगातार दूसरे दिन 204.50 मीटर के चेतावनी के निशान से ऊपर रहा। केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि रात तक यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर सकती है। इससे दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक वैन गूगल मैप के कारण बनास नदी की टूटी पुलिया से बह गई। इसमें एक ही परिवार के 9 लोग सवार थे। नदी के बहाव के कारण वैन 300 मीटर तक बह गई। हादसे में एक 4 साल के बच्ची और 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, एक महिला अब भी लापता है। परिवार के 5 लोगों ने वैन पर चढ़कर जान बचाई।
छत्तीसगढ़ में एनएच-30 जगदलपुर-सुकमा मार्ग पर दरभा घाटी के पास उफनते नाले को पार करने के दौरान एक कार बह गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। ड्राइवर ने तैरकर जान बचाई। सभी तमिलनाडु के रहने वाले थे। बस्तर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में फंसे 6 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला गया।
बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक 10 जिलों में कुल 17 लाख 62 हजार 374 लोग प्रभावित हैं।
मध्य प्रदेश में बुधवार को हल्की बारिश का दौर जारी रहा। हालांकि राजधानी भोपाल में लंबे समय बाद धूप निकली। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। गुरुवार को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गुना में इस मानसून सीजन सबसे ज्यादा 53.3 इंच बारिश हो चुकी है। सबसे कम बारिश वाले 5 जिलों में सभी इंदौर संभाग के हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।