देशभर में मानसूनी बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र में लगातार बारिश से मुंबई-पुणे रेल रूट पर सोमवार सुबह करजात-लोनावला के भोर घाट सेक्शन में दो जगह भूस्खलन हो गया। तीनों रेलवे लाइनें प्रभावित हो गईं। 20 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा।
देशभर में 21 जून-2026 को होने जा रही नीट यूजी परीक्षा को लेकर छात्रों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव तो कर दिए, लेकिन इसके तुरंत बाद ही देश भर के हजारों छात्रों के सामने एक नई मुसीबत खड़ी हो गई।
पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने नागरिकों पर महंगाई का बम फोड़ दिया है। डीजल और पेट्रोल की कीमतें 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ा दीं। एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। यह बढ़ोतरी मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक तेल कीमतों में हो रही तेज वृद्धि के चलते की गई है।















