राजस्थान के अलवर जिले से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अलवर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में एक कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर देर रात हुआ। लोगों की माने तो चलती कार में ही अचानक आग लग गई।

AI तस्वीर
अलवर। स्टार समाचार वेब
राजस्थान के अलवर जिले से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अलवर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में एक कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर देर रात हुआ। लोगों की माने तो चलती कार में ही अचानक आग लग गई। इस दौरान ड्राइवर ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। वहीं, मरने वाले लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे और वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे थे। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। डीएसपी कैलाश जिंदल के अनुसार हादसा रात करीब 1 बजे मौजपुर के पास पिलर नंबर 115/300 पर हुआ। कार दिल्ली से कोटा की ओर जा रही थी, तभी उसमें आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग का गोला बन गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
3 महिलाओं और एक बच्ची की मौत
कार में मध्यप्रदेश के श्योपुर निवासी तीन महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष सवार थे, जिनकी मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं चालक विनोद कुमार मेहर किसी तरह कार से कूदकर बाहर निकल गया लेकिन वह करीब 80 प्रतिशत झुलस गया। सूचना मिलने पर एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस का जाप्ता और एसएचओ नेकीराम भी घटनास्थल पर पहुंचे और दमकल को बुलाया गया।
ड्राइवर अस्पताल में भर्ती
डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को पिनान के सीएचसी भेजा, जहां से उसे अलवर के सामान्य अस्पताल रैफर किया गया। फिलहाल वहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
खबर अपडेट की जा रही है...
यह भी पढ़िए....
ओडिशा में हादसा: बस की ट्रक से टक्कर, चार लोगों की मौत... 20 से अधिक यात्री घायल
देवास बस हादसा: रीवा-सूरत बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
उधमपुर बस हादसा: रामनगर-उधमपुर मार्ग पर यात्री बस पलटी, 15 की मौत, बचाव कार्य जारी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर एससी-एसटी आरक्षण में 'क्रीमी लेयर' लागू करने की मांग का विरोध किया है। जानें इसके मुख्य कारण और कानूनी तर्क।
सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और नशीली दवाओं की तस्करी पर चिंता जताते हुए केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। NDPS एक्ट को सख्त बनाने की मांग पर चार हफ्ते में जवाब मांगा गया है।
विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में चार अहम बिल पेश किए। इनमें ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026, माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 शामिल हैं। इसके अलावा केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और नेशनल को-आॅपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 भी पेश किए गए।
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन 18वें दिन उग्र रूप ले चुका है। सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ। दोनों ही स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया। सीआईडी के सामने पेश होंगे सभी सदस्य।
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हुए। अब इस मामले में पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर से सनसनी फैल गई है। जानिए क्या हैं DGCA के नियम।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ है। टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही ममता की गाड़ी पर पत्थर और कीचड़ फेंके गए।
महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसल गया। हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। प्रशासन ने क्रैश की खबरों को खारिज किया है।