मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित सेवानिवृत्त आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने एक महीने बाद बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी और केयरटेकर वरुण कुमार को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।

भोपाल लाते समय आरोपी ने की झूमाझटकी कर भागने की कोशिश
एनकाउटर के बाद आरोपी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया
भोपाल पुलिस ने हत्यारे पर 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा था
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित सेवानिवृत्त आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने एक महीने बाद बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी और केयरटेकर वरुण कुमार को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज वारदात को बीते 30 सितंबर को अंजाम दिया गया था, जब रातीबड़ क्षेत्र के सूरज नगर स्थित उनके आवास पर 72 वर्षीय पूर्व आईएएस का खून से लथपथ शव मिला था। उनके शरीर पर धारदार हथियारों के कई गंभीर निशान थे और घर से नकदी, जेवरात व मोबाइल गायब थे। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी वरुण ने हत्या के बाद इसे रसोई गैस हादसे का रूप देने की खौफनाक साजिश रची थी। उसने भागने से पहले किचन में एलपीजी सिलेंडर का रेगुलेटर चालू कर उस पर इलेक्ट्रिक प्रेस रख दी थी, ताकि जोरदार धमाके से सारे सबूत जलकर खाक हो जाएं। घटना के बाद से आरोपी बिना मोबाइल के लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। अंतत: सीसीटीवी फुटेज और मानवीय खुफिया तंत्र की मदद से पुलिस ने उसे आगरा से धर दबोचा।
आरोपी के पैर में लगी गोली
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम आरोपी को ट्रेन और सड़क मार्ग से भोपाल वापस ला रही थी, तब मंगलवार सुबह करीब पांच बजे मुगलिया छाप के पास उसने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की और भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस को आत्मरक्षा में शॉर्ट एनकाउंटर करना पड़ा, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।
हमीदिया में चल रहा उपचार
आरोपी को घायल अवस्था में तुरंत भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कड़े पुलिस पहरे के बीच उसका इलाज चल रहा है। इस तरह पुलिस ने अपनी सूझबूझ से इस अंधे कत्ल की गुत्थी को पूरी तरह सुलझा लिया है।
दोस्त को दे दिया था मोबाईल
घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उसके पास मोबाइल न होने के कारण पुलिस को तकनीकी सर्विलांस में खासी परेशानी आ रही थी। वह ट्रेन से आगरा भागा था और मृतक का मोबाइल अपने एक दोस्त को दे दिया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित सेवानिवृत्त आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने एक महीने बाद बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी और केयरटेकर वरुण कुमार को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी के सामने निर्दलीय राजकुमार लोहानी ने नामांकन भरा। कांग्रेस ने दिया समर्थन। जानिए क्या है जीत का पूरा गणित।
भोपाल के मालीखेड़ी इलाके में कर्ज और मानसिक तनाव के चलते एक परिवार के 4 लोगों की हत्या और बेटे द्वारा ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पढ़ें पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट।
मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। CBI का आरोप है कि रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश की और भोपाल ट्रायल को प्रभावित कर सकती हैं।
देवास के हरदा-नेमावर हाईवे पर अवैध शराब से भरे आयशर ट्रक को रोकने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की कुचलने से मौत। 298 पेटी शराब जब्त, राजनीतिक कनेक्शन और टिमरनी सिंडिकेट की जांच जारी।
इंदौर के डेली कॉलेज में RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक शुरू हुई। डॉ. मोहन भागवत की उपस्थिति में 1.01 लाख शाखाओं, हिंदू सम्मेलनों, नशे के खिलाफ अभियान और पंच परिवर्तन की समीक्षा की जाएगी।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर ने समां बांधा, सीएम मोहन ने सेना दिवस की जानकारी दी और मंत्री संपतिया उइके ने कबड्डी खेली। जानिए पूरी खबर।
भोपाल के ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर को होने वाले 79वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा की विस्तृत जानकारी। जानिए जल संरक्षण, सुरक्षा, ट्रैफिक, नेटवर्क और हेल्प डेस्क से जुड़ी खास तैयारियां।
भोपाल में सोमवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण न्यू मार्केट, कोकता और आकृति ईको सिटी समेत करीब 45 इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना' के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टे धारकों को प्लॉट और मकान की पक्की रजिस्ट्री निःशुल्क दी जा रही है। स्टाम्प शुल्क का खर्च सरकार उठाएगी। पढ़ें इस योजना की पूरी विस्तार से जानकारी।