भारत के प्रसिद्ध फोटोग्राफर और दुनिया के प्रतिष्ठित फोटो जर्नलिस्टों में शुमार रघु राय का आज यानी रविवार को निधन हो गया। वे 83 साल के थे। राय के परिजनों ने निधन की जानकारी उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी।

फोटो जर्नलिस्टों में शुमार रघु राय का आज यानी रविवार को निधन हो गया।

भोपाल/ नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत के प्रसिद्ध फोटोग्राफर और दुनिया के प्रतिष्ठित फोटो जर्नलिस्टों में शुमार रघु राय का आज यानी रविवार को निधन हो गया। वे 83 साल के थे। राय के परिजनों ने निधन की जानकारी उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी। परिजनों ने बताया कि आज शाम 4 बजे दिल्ली के लोधी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दरअसल, रघु राय को भारतीय फोटोग्राफी और फोटो पत्रकारिता का जनक माना जाता था। उनका करियर पांच दशकों से अधिक समय तक का रहा, जिसमें उन्होंने भारत और दुनिया की कई महत्वपूर्ण घटनाओं को अपने कैमरे में कैद किया। उनकी ली गई तस्वीरें महज फोटोज नहीं बल्कि इतिहास का जीवंत दस्तावेज मानी जाती हैं।
भोपाल गैस त्रासदी: 1984 की वो काली रात, जब मौत के लश्कर आए थे और सोता शहर हो गया था लाशों में तब्दील
भोपाल गैस त्रासदी की चिर्चित तस्वीर
1971 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा था। उनकी सबसे चर्चित तस्वीरों में से एक भोपाल गैस त्रासदी के बाद की वह तस्वीर है, जिसमें एक मासूम बच्चे का निर्जीव शरीर दिखता है। इस तस्वीर ने पूरी दुनिया का ध्यान इस त्रासदी की ओर खींचा और कॉरपोरेट जिम्मेदारी पर वैश्विक बहस छेड़ दी।
इंदिरा गांधी के साथ भी किया काम
रघु राय ने भारत की कई प्रमुख हस्तियों को भी अपने कैमरे में उतारा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ लंबे समय तक काम किया और उनके जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षणों को कैद किया। इसके अलावा, मदर टेरेसा पर उनकी फोटोग्राफी बेहद प्रसिद्ध रही। संत घोषित होने से पहले ही उन्होंने ‘संत माता’ नाम से उन पर एक किताब प्रकाशित की थी। 1942 में अविभाजित भारत के झंग (अब पाकिस्तान) में जन्मे रघु राय ने 1962 में फोटोग्राफी को अपना करियर बनाया।
यह भी पढ़िए...
भोपाल गैस त्रासदी: 40 साल बाद कलंक मुक्त हुआ यूनियन कार्बाइड परिसर, बनेगा भव्य स्मारक
विषैली विरासत... अगली पीढ़ी पर भोपाल गैस त्रासदी के स्वास्थ्य प्रभाव


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे से पहले पुलिस का बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, डकैत कल्ली गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने डकैत को बानमोर इलाके में पकड़ा है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यसभा चुनाव से जुड़ी एक चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए भाजपा के तीन निर्वाचित सांसदों को अपना जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया है। यह पूरा मामला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन द्वारा दायर चुनाव याचिका से संबंधित है।
चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान एक कार से 286 किलो चांदी जब्त की है। थाना प्रभारी हिमांशु भार्गव ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में चांदी भरकर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया।
जबलपुर हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता अजय दुबे को राज्यपाल द्वारा मध्य प्रदेश सरकार और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर केंद्र को भेजी रिपोर्टों के निरीक्षण की अनुमति दे दी है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रायसेन के यूट्यूबर उवेश खान के खिलाफ दर्ज FIR को खारिज कर दिया है। जस्टिस हिमांशु जोशी की कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता के तहत वास्तविक हिंसा की निष्पक्ष रिपोर्टिंग करना सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना नहीं है।
भोपाल के वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के कर्मचारियों के लिए CCTV आधारित फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है। 6 नवंबर तक सेल्फ रजिस्ट्रेशन न कराने पर वेतन रोका जा सकता है।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने 100 से ज्यादा त्रुटियों और विदेशी मुद्रा में संपत्ति ब्योरे को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं
मध्यप्रदेश 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। सागर एसपी पद से तबादले के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने PHQ में बैठक बुलाई है।
ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।
शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पिता-पुत्र को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाकर मऊगंज क्षेत्र में सप्लाई करते थे।