बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी में टूट के बाद अब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसद एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना का समर्थन करने जा रहे हैं। इधर, शिवसेना ने बुधवार को कहा- राजनीति पूरी तरह से अनिश्चित हो गई है।

महाराष्ट्र में सांसदों की खरीद-फरोख्त का लगाया आरोप
शिवसेना के सांसदों को इस्तीफा देकर जाने की चेतावनी
किसी ने साईबाबा की तो किसी ने मां की ली थी शपथ
मुंबई। स्टार समाचार वेब
बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी में टूट के बाद अब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसद एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना का समर्थन करने जा रहे हैं। इधर, शिवसेना ने बुधवार को कहा- राजनीति पूरी तरह से अनिश्चित हो गई है। यह बताना नामुमकिन है कि कब किसकी किस्मत अचानक चमक जाए। बंगाल का उदाहरण देते हुए पार्टी ने कहा कि यह स्थिति अब बेहद बेतुकेपन के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं शिवसेना (यूबीटी) में टूट की खबरों को लेकर पार्टी के प्रवक्ता संजय राउत ने बुधवार को देश की राजधानी में दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में सांसदों की खरीद फरोख्त की गई। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस किसी को जाना है वह इस्तीफा देकर जाए। उन्होंने कहा, कोई बेईमानी करेगा तो छोड़ेंगे नहीं। जिसको जाना है इस्तीफा दे और जाए। किसी ने साईबाबा की शपथ ली तो किसी ने मां की शपथ ली। जनता अब चुप नहीं बैठेगी। बागी सांसदों को छोड़ेंगे नहीं, शिवसेना हमारी मां है।
सांसदों को खरीदा गया
संजय राउत ने कहा-आपरेशन टाइगर की चर्चा हो रही है। सांसदों को 15-15 करोड़ रुपए दिए गए हैं। कल 11 बजे संसदीय दल की बैठक है। अभी तक हम सभी साथ हैं और हम सबका अध्यक्ष एक है। भाजपा शिवसेना को तोड़ने की कोशिश कर रही। पीसी में अरविंद सावंत और अनिल देसाई भी मौजूद रहे।
बैठक के लिए जारी किया व्हिप
संजय राउत का कहना है, मेरे पास जानकारी है कि हर सांसद को 15-15 करोड़ रुपए दिए गए, जिसके बाद वे नांदेड़ और पुणे समेत तीन जगहों से चार्टर फ्लाइट में सवार हुए। हमने कल होने वाली संसदीय दल की बैठक के लिए व्हिप जारी किया है। अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है।
ठाकरे बोले- जाने वाले खुशी-खुशी जाएं...
संजय राउत से पहले खुद उद्धव ठाकरे ने कहा था कि जिसको जाना है, खुशी-खुशी जा सकता है। उस समय भी बगावत की जानकारी थी, लेकिन मैंने किसी पर दबाव नहीं बनाया था। अगर कोई जाना चाहता है तो जाने दीजिए। किसी को जबरदस्ती रोकने का कोई मतलब नहीं है। जो बाला साहेब की शिवसेना छोड़कर गए हैं उन्हें बाद में पछताना होगा।
राजाभाऊ बोले- मैं उद्धव के साथ हूं
इधर, यूबीटी में टूट की अटकलों के बीच यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे नासिक से दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं और उन्हीं के साथ ही रहूंगा। मेरा किसी और से कोई संपर्क नहीं है। मुझे कोई कॉल नहीं आया है और न ही शिंदे ने मुझसे कोई संपर्क किया है। मैं नाराज नहीं हूं और उनके (शिवसेना) साथ हूं। मैं यहां एक कमिटी मीटिंग के लिए आया हूं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।