इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में कहा-हालांकि लिव-इन रिलेशनशिप का कान्सेप्ट समाज में सभी को स्वीकार्य नहीं है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि ऐसा रिश्ता गैरकानूनी है अथवा शादी बिना साथ रहना अपराध है। मनुष्य के जीवन का अधिकार बहुत ऊंचे दर्जे पर है, भले ही कोई जोड़ा शादीशुदा हो या शादी की पवित्रता बिना साथ रह रहा हो।
राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा-दो बालिग अपनी मर्जी से लिव-इन में रह सकते हैं। भले ही उनकी विवाह योग्य उम्र के न हो। कोटा के 18 वर्षीय युवती और 19 वर्षीय युवक की सुरक्षा याचिका पर कोर्ट ने कहा कि लिव-इन प्रतिबंधित नहीं है। पुलिस दोनों को सुरक्षा मुहैया कराए।
मध्य प्रदेश के दमोह में AI मीम पोस्ट करने पर पंचायत ने युवक को अमानवीय सज़ा दी। अन्नू पांडे के पैर धोकर पानी पीने के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने 6 लोगों पर FIR दर्ज की।
सतना जिले के देवलहा गांव में युवक की हत्या का खुलासा हुआ है। आरोपी साढ़ू भाई ने अपनी पत्नी पर गलत नजर और उधारी के पैसों के विवाद के कारण साजिश रचकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने बहनोई और एक अन्य साथी की मदद से वारदात को अंजाम दिया। फरारी के दौरान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
















