प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेवा संकल्प यात्रा में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने यात्रियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में सेवा ही हमारा मुख्य मकसद होना चाहिए। हमें सिर्फ उपदेशों से नहीं, बल्कि अपने आचरण और कर्मों से सेवा का संदेश देना है।

गुजरात के वड़नगर से वाराणसी के बीच साइकिल और बाइक से 35,500 किमी का सफर तय कर रही हैं 20 टीमें
पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हो रही यात्रा
मध्यप्रदेश के एक गांव में लोगों द्वारा क्षेत्र का नाम मोदी फालिया रखे जाने और ग्रामीणों के उत्साह का उल्लेख किया
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेवा संकल्प यात्रा में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने यात्रियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में सेवा ही हमारा मुख्य मकसद होना चाहिए। हमें सिर्फ उपदेशों से नहीं, बल्कि अपने आचरण और कर्मों से सेवा का संदेश देना है। संवाद के दौरान एक पुरानी कहावत का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा-जब कोई पवित्र यात्रा से लौटता है और आप उसे प्रणाम करते हैं, तो उसकी यात्रा के आध्यात्मिक पुण्य का आधा हिस्सा नमन करने वाले को मिल जाता है। इसलिए आज इन सभी सेवा यात्रियों को नमन करके मैं भी उस पुण्य का आधा हिस्सा प्राप्त कर रहा हूं।
राजनीतिक ताकत से बड़ा सेवा धर्म
प्रतिभागियों को उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारा व्यवहार जनता को यह स्पष्ट संदेश देना चाहिए कि चाहे कितनी भी बड़ी राजनीतिक ताकत क्यों न मिल जाए, हमारा मूल रास्ता हमेशा सेवा का ही रहेगा। हम सेवा के इस मार्ग से कभी नहीं भटकेंगे। हम चाहे सफलता की कितनी भी ऊंचाइयों को छू लें, लेकिन सेवा परमो धर्म: के सिद्धांत पर ही आगे बढ़ते रहेंगे।
झाबुआ के गांव मोदी फालिया का जिक्र
प्रधानमंत्री ने यात्रा के दौरान मिल रहे जनसमर्थन और युवाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। इस दौरान मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के एक गांव में स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र का नाम मोदी फालिया रखे जाने और ग्रामीणों के उत्साह का विशेष रूप से उल्लेख किया गया।
एक नजर में सेवा संकल्प यात्रा
यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल सेवा संकल्प अभियान का एक प्रमुख हिस्सा है। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाली यह यात्रा गुजरात के वड़नगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी (और वापसी) तक आयोजित की जा रही है। कुल 20 टीमें 35,500 किमी की दूरी तय करेंगी। यह महज एक यात्रा नहीं है, बल्कि कस्बों, तालुकों और गांवों तक पहुंचकर जमीनी स्तर पर सामुदायिक सेवा और जन-भागीदारी को बढ़ावा देने की एक सशक्त पहल है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुनिया के सबसे बड़े शराब बाजारों अमेरिका और चीन में जहां लोग शराब से दूरी बना रहे हैं। वहीं भारत ने इसके बिल्कुल विपरीत एक नया इतिहास रच दिया है। ड्रिंक्स रिसर्च फर्म आईडब्ल्यूएसआर की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में भारत में शराब की कुल खपत में 10 फीसदी की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है।
सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा बिलॉन्गिंग: अ जर्नी आफ लव बिना किसी बड़े लॉन्च इवेंट के सीधे पाठकों के बीच आ गई है। 527 पन्नों की इस किताब में 7 चैप्टर हैं, जिन्हें उन्होंने अपने बेटे राहुल, बेटी प्रियंका और पोते-पोतियों रैहान और मिराया को समर्पित किया है।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं अभिनेता पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने 13 साल के वैवाहिक जीवन के बाद आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है।
SEO विवरण (Meta Description): हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपियों ने फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से सुरक्षा की मांग की है। जानें पूरा मामला और अब तक की अपडेट्स।
IRCTC ने ट्रेन यात्रियों को अनऑथराइज्ड ऐप्स से खाना मंगाने पर चेतावनी जारी की है। सेहत के नुकसान, ऑनलाइन ठगी और निजी डेटा चोरी से बचने के लिए जानें पूरी डिटेल।
अडानी समूह के मुंबई एयरपोर्ट T2 से 14 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की उड़ानें नवी मुंबई शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर विवाद। 11 खाड़ी एयरलाइंस प्रभावित, AOC ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की।
हरियाणा के फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ता टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी पड़ोसी मोनू शर्मा लाइसेंसी पिस्टल से 15 राउंड फायरिंग कर परिवार सहित फरार हो गया।
देश में नक्सलियों के खात्मे की घोषणा सात महीने बाद दो राज्यों के लिए सिरदर्द बन नक्सली अंतत: गिरफ्तार कर लिया गया। यह सफलता महाराष्ट्र एटीएस की खाते में आई है। दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है।
रूस में बना भारतीय वायु सेना का एक परिवहन विमान लद्दाख के न्योमा एयर बेस पर सफलतापूर्वक उतरा। वायु सेना के अनुसार, यह दुनिया भर में इस विमान द्वारा की गई अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई वाली लैंडिंग है। यह एयरबेस लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा समर्थकों पर देर रात उनके कोलकाता स्थित आवास पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना उस समय घटी जब कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर समर्थक उनके जन्मदिन के बैनर और पोस्टर लगा रहे थे।