बाबा बर्फानी की अमरनाथ की 57 दिवसीय यात्रा शुरू हो चुकी है। पूरी कश्मीर घाटी हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रही है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने पिछले सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। दरअसल, अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बरकरार है।
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रक्रिया 2026-27 अंतर्गत प्रथम चरण में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक पंजीयन एवं प्रवेश प्रक्रिया में सहभागिता की जा रही है। अभी तक स्नातक, स्नातकोत्तर एवं एनसीटीई पाठ्यक्रमों में कुल 2,78,742 पंजीयन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2,10,460 आवेदनों का सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है।
देश के पांच राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। इनमें 5 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। महाराष्ट्र की बारामती सीट से एनसीपी उम्मीदवार सुनेत्रा पवार आगे चल रही हैं। सुनेत्रा पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी हैं।
रामनगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणों से रामलला का अभिषेक किया जाएगा। इससे पहले रामनगरी में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।
















