भारतीय शेयर बाजार में कल की भारी मंदी के बाद आज सुबह दर्ज हुई बड़ी रिकवरी। सेंसेक्स मजबूत हुआ, जबकि निफ्टी फिर से छलांग लगता नजर आया। दूसरी ओर, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरकर 95.52 पर आ गया।

अमेरिकी सेना का बयान बना बाजार में तेजी का कारण
अमेरिकी सेना के ईरान पर बयान से बाजार में उछाल
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी शेयरों में जोरदार बढ़त
2,246 शेयरों में बढ़त हुई, 617 शेयरों में गिरावट
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में कल की भारी मंदी के बाद आज सुबह दर्ज हुई बड़ी रिकवरी। सेंसेक्स मजबूत हुआ, जबकि निफ्टी फिर से छलांग लगता नजर आया। दूसरी ओर, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरकर 95.52 पर आ गया। दरअसल, गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी लगभग 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ खुले। बाजार में यह तेजी अमेरिकी सेना के बयान के बाद आई है, जिसमें कहा गया कि ईरान पर हमलों का मकसद अहम स्ट्रेट आफ होर्मुज को शिपिंग के लिए खुला रखना है। सुबह सेंसेक्स 510.62 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 77,014.22 पर और निफ्टी 155.00 अंक या 0.65 फीसदी बढ़कर 24,037.05 पर था। लगभग 2,246 शेयरों में बढ़त हुई, 617 शेयरों में गिरावट आई और 151 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर
आज के कारोबारी सत्र में निफ्टी 50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 37:13 है यानी इंडेक्स के 37 शेयरों में खरीदारी, जबकि 13 में बिकवाली हावी है। निफ्टी के टॉप गेनर में इटरनल, भारती एयरटेल, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स हैं। वहीं, टॉप लूजर में इंफोसिस, हिंडाल्को, डॉ. रेड्डीज, टीसीएस और एचसीएल शामिल हैं।
कंज्यूमर इंडेक्स 2.22 फीसदी चढा
बाजार में सबसे ज्यादा तेजी कंज्यूमर ड्यूरबेल्स शेयरों में दिख रही है और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 2.22 फीसदी चढ़ गया। इसके अलावा, रियल्टी, हेल्थकेयर, मीडिया, इंफ्रा और एफएमसीजी शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है।
वैश्विक बाजार रहा मिला-जुला
वैश्विक मोर्चे पर आज मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। टोक्यो समयानुसार दोपहर 12:04 बजे तक अमेरिकी बाजारों के एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं हुआ। जापानी बाजारों में तेजी देखी गई जहां निक्केई 225 फ्यूचर्स 1.5 प्रतिशत उछल गए और टॉपिक्स इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त देखी गई। यूरोप का यूरो स्टॉक्स 50 फ्यूचर्स भी 0.9 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसके विपरीत, आॅस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.7 फीसदी, हांगकांग का हैंगसेंग 0.5 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.6 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।
टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़, एसबीआई, फ़ीनिक्स मिल्स, SML महिंद्रा, JSW एनर्जी, ग्रेफ़ाइट इंडिया, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी और कैप्रि ग्लोबल कैपिटल जैसे शेयरों में एक्शन नजर आ रहा है। आज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आनंद राठी वेल्थ, एशियन होटल्स, क्यूपिड ब्रुअरीज एंड डिस्टिलरीज, आइमको एलेकॉन, जीएम ब्रुअरीज, गुजरात होटल्स और सुप्रीम इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया आज अपनी तिमाही कमाई के नतीजे जारी करेंगी।

भारतीय शेयर बाजार में कल की भारी मंदी के बाद आज सुबह दर्ज हुई बड़ी रिकवरी। सेंसेक्स मजबूत हुआ, जबकि निफ्टी फिर से छलांग लगता नजर आया। दूसरी ओर, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरकर 95.52 पर आ गया।
अमेरिका के ईरान पर सैन्य कार्रवाई और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते आज एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत में ही औंधे मुंह गिरता नजर आया। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स टूटकर खुला। वहीं, एनएसई के निफ्टी 50 ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की।
7 जुलाई 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 146,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। महानगरों के ताजा रेट्स यहाँ देखें।
सऊदी अरब ने कच्चे तेल की कीमतों में की 26 साल की सबसे बड़ी कटौती। जानिए इसका भारतीय अर्थव्यवस्था, पेट्रोल-डीजल के दाम और महंगाई पर क्या असर पड़ेगा।
आज सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में वर डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 15 पैसे मजबूत हुआ। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 26 साल में पहली बार इतनी बड़ी कटौती हुई है।
भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग हफ्ते के पहले दिन ग्रीन रही। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में भी तेजी देखी जा रही है। कई बड़े बैंकों के मजबूत नतीजों से निवेशकों का सेंटिमेंट सुधरा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स उछलकर हाई लेवल पर कारोबार की शुरुआत की।
आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है। दरअसल, कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत धमाकेदार हुई है। निफ्टी 199 प्वाइंट की तेजी के साथ 24375 पर खुला है जबकि बैंक निफ्टी 311 अंकों की मजबूती के साथ 58343 पर ओपन हुआ है।
2 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख। MCX पर सोना सस्ता हुआ, जबकि सर्राफा बाजार में तेजी। देखें प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा दाम।
भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी। सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल। कच्चे तेल में गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता का बाजार पर सकारात्मक असर। जानें आज की बड़ी अपडेट्स।
1 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट। MCX और सर्राफा बाजार में सोने के ताजा रेट और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान यहां जानें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह