नीट-यूजी पेपर केस की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी सोमवार को सख्त टिप्पणी करते हुए दो टूक शब्दों में कहा- यह दुख की बात है कि परीक्षा के पेपर लीक के पिछले मामलों से कोई सबक नहीं सीखा गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, केंद्र सरकार को दिया नोटिस
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
नीट-यूजी पेपर केस की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी सोमवार को सख्त टिप्पणी करते हुए दो टूक शब्दों में कहा- यह दुख की बात है कि परीक्षा के पेपर लीक के पिछले मामलों से कोई सबक नहीं सीखा गया है। कोर्ट ने यह टिप्पणी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए की। एनटीए केंद्र सरकार द्वारा संचालित वह संस्था है, जो नीट-यूजी और अन्य प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करती है। सुप्रीम कोर्ट ने नीट-2026 परीक्षा में पेपर लीक के मामले में दायर याचिकाओं पर केंद्र और शिक्षा मंत्रालय को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने एनटीए से यह जवाब भी मांगा कि उस मॉनिटरिंग कमेटी का क्या हुआ, जिसे उसके पिछले आदेशों के अनुसार गठित किया जाना था। अदालत एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें एनटीए को बदलने और न्यायिक निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई थी। फेडरेशन आफ आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने अदालत का रुख करते हुए नीट-यूजी 2026 के आयोजन में एनटीए की विफलता को चुनौती दी थी।
याचिका में यह की कई मांग
वकील तन्वी दुबे के जरिए दायर याचिका में एनटीए को बदलने या उसका मौलिक पुनर्गठन करने तथा न्यायिक निगरानी में एक नई परीक्षा आयोजित करने के निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में अदालत से केंद्र सरकार को यह निर्देश देने की मांग की गई कि वह नीट परीक्षाओं के आयोजन के लिए एनटीए की जगह किसी अधिक मजबूत, तकनीकी रूप से उन्नत और स्वायत्त संस्था को नियुक्त करे। यह याचिका एनटीए द्वारा तीन मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा को रद्द किए जाने के कुछ दिनों बाद दायर की गई थी। केंद्र सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है।
उच्च-स्तरीय निगरानी समिति का गठन किया जाए
याचिका में यह भी मांग की गई है कि जब तक कोई नया स्वतंत्र परीक्षा निकाय औपचारिक रूप से गठित नहीं हो जाता, तब तक नीट-यूजी 2026 के दोबारा आयोजन की निगरानी के लिए एक उच्च-स्तरीय निगरानी समिति का गठन किया जाए, जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश करें और एक साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ तथा एक फोरेंसिक वैज्ञानिक भी शामिल हों।
यह भी पढ़िए...
नीट-यूजी-2026: एनटीए ने किया री-एग्जाम तिथि का एलान... 21 जून को देशभर में दोबारा होगी परीक्षा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल जीडी के 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। 22 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
यूपीएससी ने ईएसई 2026 के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। पर्सनैलिटी टेस्ट 21 सितंबर से शुरू होंगे। जानिए पूरी डिटेल्स और शिफ्ट का समय।
मध्य प्रदेश में साक्षरता के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 1.89 करोड़ से अधिक लोग निरक्षर थे। विभिन्न साक्षरता अभियानों के बल पर अब तक 1.38 करोड़ (1,38,90,550) लोग निरक्षरता के अभिशाप से बाहर आ चुके हैं।
National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) द्वारा NEET PG 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की 30 सितंबर तक जारी किए जाने की उम्मीद है।
सीबीएसई (CBSE) द्वारा 6 सितंबर 2026 को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) स्थगित कर दी गई है। नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी यहाँ विस्तार से पढ़ें।
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी। सागर के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगी परीक्षा। जानिए पूरी जानकारी, जिलेवार विवरण और अपडेट्स।
मध्य प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत BRC और APC के 525 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी। उच्च पद प्रभार शिक्षकों को पात्रता में शामिल करने की मांग उठी है।
कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। 454 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
केवल लंबे समय तक काम करने से किसी कर्मचारी को स्थाई कर्मी बनने का अधिकार नहीं मिल जाता। जनभागीदारी समिति द्वारा नियुक्त व्यक्ति भी केवल नियुक्ति के आधार पर राज्य सरकार का नियमित कर्मचारी नहीं बन सकता।
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी-एनईटी जून 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।