बांग्लादेश की मशहूर राइटर तसलीमा नसरीन करीब 19 साल बाद कोलकाता लौटी हैं। कोलकाता पहुंचने के बाद तसलीमा नसरीन ने कहा कि उनके लिए यह सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि घर लौटने जैसा है। उन्होंने कहा-मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने ही देश लौट रही हूं।

कोलकाता के एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
कल आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी
कोलकाता। स्टार समाचार वेब
बांग्लादेश की मशहूर राइटर तसलीमा नसरीन करीब 19 साल बाद कोलकाता लौटी हैं। कोलकाता पहुंचने के बाद तसलीमा नसरीन ने कहा कि उनके लिए यह सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि घर लौटने जैसा है। उन्होंने कहा-मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने ही देश लौट रही हूं। बंगाल कभी मेरे दिल में बंटा नहीं। मैं मेहमान बनकर नहीं, बल्कि बंगाल का हिस्सा बनकर लौटी हूं। गौरतलब है कि 2007 में अपनी किताब द्विखंडितो को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद उन्हें शहर छोड़ना पड़ा था। अब वह 1 अगस्त को कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और मशहूर साहित्यकार शिर्षेंदु मुखोपाध्याय के भी शामिल होने की संभावना है।
फतवा विचारों को नहीं कर सकता खत्म
तसलीमा नसरीन ने बीते दिन कहा-2007 में उन्होंने अपनी इच्छा से कोलकाता नहीं छोड़ा था, बल्कि तत्कालीन पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें राज्य छोड़ने पर मजबूर किया था। उन्होंने कहा, मैंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी कि एक दिन फिर लौटूंगी। सरकारें बदलती रहीं, लेकिन मेरे लिए दरवाजे बंद रहे। तसलीमा नसरीन ने अपनी वापसी को सिर्फ निजी वापसी नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी की जीत बताया। उन्होंने कहा, मेरी मौजूदगी इस बात का संदेश है कि धमकियां और फतवे किसी लेखक को कुछ समय के लिए निर्वासित कर सकते हैं, लेकिन उसके विचारों को खत्म नहीं कर सकते।
यात्रा एक बार तक सीमित नहीं रहेगी
तसलीमा नसरीन ने वर्तमान पश्चिम बंगाल सरकार और कार्यक्रम आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सुरक्षा और मंच देने का फैसला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के सम्मान का संकेत है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी लेखक की सुरक्षा और आजादी किसी सरकार, राजनीतिक दल या धार्मिक समूह की कृपा पर नहीं, बल्कि उसके मौलिक अधिकारों पर आधारित होनी चाहिए। तसलीमा नसरीन ने उम्मीद जताई कि कोलकाता की यह यात्रा एक बार तक सीमित नहीं रहेगी और भविष्य में वह जब चाहें इस शहर में आ-जा सकेंगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया और अन्य दिग्गजों को नोटिस मिले हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स।
1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए इसे पूरा करने के आसान तरीके, सब्सिडी के नियम और पूरी जानकारी हिंदी में।
बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।