टोल प्लाजा पर गाड़ी रुकी है, फास्टैग लगा है, पैसे भी हैं, फिर भी मशीन बीप करती है और आगे से आवाज आती है- केवाईवी अपडेट कराइए। अब इसी झंझट पर एनएचआई ने कैंची चला दी है। नए फास्टैग वालों के लिए वह नियम हटा दिया गया है, जिसने लाखों निजी वाहन चालकों का बीपी बढ़ाया हुआ था।

अब झंझट पर एनएचआई ने कैंची चला दी है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
टोल प्लाजा पर गाड़ी रुकी है, फास्टैग लगा है, पैसे भी हैं, फिर भी मशीन बीप करती है और आगे से आवाज आती है- केवाईवी अपडेट कराइए। अब इसी झंझट पर एनएचआई ने कैंची चला दी है। नए फास्टैग वालों के लिए वह नियम हटा दिया गया है, जिसने लाखों निजी वाहन चालकों का बीपी बढ़ाया हुआ था। 1 फरवरी 2026 से टोल पर प्लाजाओं पर अब आसानी से गाड़ी दौड़ेगी। दरअसल नेशनल हाईवे अथॉरिटी आॅफ इंडिया यानी एनएचाआई ने नए फास्टैग जारी करने के प्रोसेस को और आसान बनाने का फैसला लिया है। अथॉरिटी ने प्राइवेट वाहनों के लिए फास्टैग जारी होने के बाद होने वाली अनिवार्य अपने वाहन को जानें यानी केवाईवी प्रक्रिया को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। इसका सीधा फायदा यह होगा कि टोल प्लाजा पर रुकावटें कम होंगी, कागजी झंझट घटेगा और टोल भुगतान पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। ये नया नियम अगले माह फरवरी से लागू होगा।
नो योर व्हीकल प्रक्रिया बंद
नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा -1 फरवरी 2026 या उसके बाद जारी होने वाले सभी नए फास्टैग में केवाईवी की जरूरत नहीं होगी। अथॉरिटी ने नए जारी किए गए फास्टैग वाली कारों (कार, जीप, वैन) के लिए नो योर व्हीकल (केवाईवी) की प्रक्रिया को बंद करने का फैसला किया है।
पहले यह होता था...
पहले ऐसा होता था कि फास्टैग चालू होने के बाद भी वाहन मालिकों से दोबारा दस्तावेज, फोटो या सत्यापन मांगा जाता था। इससे लोगों को बार-बार बैंक या कस्टमर केयर के कॉल झेलने पड़ते थे और कई बार सही डॉक्यूमेंट देने के बावजूद फास्टैग सस्पेंड कर दिया जाता था। अब यह परेशानी खत्म होने वाली है।
अब रजिस्ट्रेशन की होगी पुष्ष्टि
नए नियमों के तहत फास्टैग जारी करने से पहले ही सारी जांच पूरी कर ली जाएगी। बैंक अब वीएएचएएन डेटाबेस के जरिए वाहन के रजिस्ट्रेशन की पुष्टि करेंगे। यह प्रक्रिया अनिवार्य होगी। कुछ खास मामलों में आरसी का इस्तेमाल क्रॉस-वेरिफिकेशन के लिए किया जा सकता है। यानी जिम्मेदारी अब बैंकों की होगी कि टैग जारी करते वक्त सारी जानकारी सही हो।
मौजूदा फास्टैग यूजर पर नहीं होगा असर
जो लोग पहले से फास्टैग इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जब तक किसी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आती, तब तक उनसे भी रेगुलर केवाईवी नहीं मांगी जाएगी। इससे टोल प्लाजा पर बेवजह की रुकावटें और परेशानियां नहीं होंगी। एनएचआई का मानना है कि इस बदलाव से निजी कार मालिकों का ड्राइविंग एक्सपीरिएंस काफी बेहतर होगा।
कमर्शियल वाहनों पर नहीं बदला नियम
यह छूट सिर्फ प्राइवेट वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए है। बस, ट्रक और मल्टी-एक्सल जैसे कमर्शियल वाहनों के लिए केवाईवी प्रक्रिया पहले की तरह लागू रहेगी। इसके अलावा फास्टैग की अनिवार्यता भी सभी वाहनों के लिए बनी रहेगी। डिजिटल सिस्टम और वीएएचएएन इंटीग्रेशन के मजबूत होने के बाद पुरानी केवाईवी प्रक्रिया से लोग परेशान थे और शिकायत कर रहे थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।