दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के मामले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। हमले के महज पांच दिन के भीतर ही सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया।

तलाश में सुरक्षाबलों ने चलाया व्यापक स्तर पर अभियान
मुठभेड़ के बाद आतंकी निसार डार का शव बरामद हुआ
श्रीनगर। स्टार समाचार वेब
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के मामले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। हमले के महज पांच दिन के भीतर ही सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया। हालांकि, इस पूरे हमले का मुख्य सरगना और द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का कुख्यात कमांडर लतीफ अहमद बट घायल होने के बावजूद मुठभेड़स्थल से भाग निकलने में कामयाब रहा। उसकी तलाश में सुरक्षाबलों द्वारा व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान जारी है।
हमले से पहले की गई थी रेकी
मंगलवार को पुलिस ने एक महत्वपूर्ण वीडियो फुटेज जारी किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हमले से ठीक पहले आतंकियों ने पूरी साजिश रची थी। इस वीडियो में लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड कमांडर लतीफ भट और उसका साथी उमर निसार कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के ठिकानों और चेकपोस्ट की रेकी करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो फुटेज ठीक उस दिन का है, जो पिछले हफ्ते सीआरपीएफ की चौकी पर हुए हमले से एक दिन पहले का था।
11 नवंबर को चौकी पर हुआ था हमला
गौरतलब है कि 11 नवंबर को कुलगाम के अखरन इलाके में आतंकी लतीफ बट और उमर निसार ने सीआरपीएफ के नाके पर अचानक अंधाधुंध गोलीबारी की थी और मौके से फरार हो गए थे। इस कायराना हमले में सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए थे। तभी से सुरक्षाबलों ने इन दोनों आतंकियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछा दिया था। खुफिया इनपुट मिलने के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल आॅपरेशंस ग्रुप ने कुलगाम में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान को अंजाम दिया।
स्कूल में छिपे आतंकी, बच्चों की निकाला सुरक्षित
तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को अपनी ओर आते देख दोनों आतंकी पास ही स्थित सेब के बगीचे और वहां बने दो स्कूलों की तरफ भागे और अंदर छिप गए। राहत की बात यह थी कि उस वक्त स्कूल में 90 छात्र मौजूद थे। सुरक्षाबलों ने बेहद सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए मात्र 90 मिनट के भीतर सभी बच्चों और नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद आतंकियों से आत्मसमर्पण करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने लगातार गोलीबारी जारी रखी। जवाबी कार्रवाई के बाद जब तलाशी ली गई तो निसार डार का शव बरामद हुआ, जबकि खून के धब्बों से यह अंदेशा लगाया गया कि लतीफ घायल अवस्था में खेतों के रास्ते भाग निकला।
टीआरएफ कमांडर पर 15 लाख का इनाम
मुठभेड़ में मारा गया आतंकी उमर निसार कुलगाम के अर्रे गांव का रहने वाला था और महज 15 दिन पहले ही आतंकी संगठन से जुड़ा था। वह पहले आॅटो रिक्शा चलाने के साथ-साथ बेकरी का काम करता था और इस दौरान ओजीडब्ल्यू के रूप में सक्रिय था। दूसरी ओर, टीआरएफ कमांडर लतीफ पर 15 लाख रुपए का इनाम घोषित है। वह पिछले साल नवंबर में आतंकी बना था और उस पर कई अन्य गंभीर हमलों में शामिल होने का आरोप है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले के बाद CRPF ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। डीजी जीपी सिंह की समीक्षा के बाद नई एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें जवानों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट और हेडगियर अनिवार्य किया गया है। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगी है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने आपराधिक अवमानना मामले में जवाब दाखिल करने में देरी के लिए अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित आप नेताओं को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने तीन सप्ताह का अंतिम अवसर देते हुए कहा कि आप गुमराह कर रहे हैं।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अकवान' भीषण रूप ले चुका है। 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यनम तट से टकराने की संभावना। ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए पूरी अपडेट।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो दोषियों को जमानत दिए जाने पर 2002 के गुजरात दंगा केस की पीड़िता बिलकिस बानो ने दुख और अविश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि बिना उनका पक्ष सुने पारित किए गए इस आदेश ने उनके और उनके परिवार के लिए पुराने डरों को फिर से जिंदा कर दिया है, लेकिन वह इस फैसले के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई पूरी ताकत से जारी रखेंगी।
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के मामले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। हमले के महज पांच दिन के भीतर ही सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुराना चार मंजिला जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह गया। इस भीषण हादसे में एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी भी मतदाता या उम्मीदवार को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) समुदाय के लिए किसी विशेष निर्वाचन क्षेत्र को आरक्षित करने की मांग करने का अधिकार नहीं है।
उत्तराखंड के पहाड़ी मार्गों पर पिछले चौबीस घंटों के भीतर हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इन दो बड़ी दुर्घटनाओं में अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
नई दिल्ली में सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का विमोचन हुआ। समारोह में बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी से पंजाब की सियासत गरमा गई है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है। जानें उनके इस बयान के राजनीतिक मायने और विपक्ष की प्रतिक्रिया।