प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन आज काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बरेका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पीएम मोदी रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।


वाराणसी। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन आज काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बरेका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पीएम मोदी रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। छह स्थानों पर पीएम का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़े और शंखनाद से पूरा शहर गूंज उठा। दरअसल, काशी में प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को 14 किमी लंबा रोड शो किया। वह बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस से काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। गेट पर ही 108 बटुकों ने शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और त्रिपुंड लगाया। पीएम मोदी पूजा के बाद मंदिर से बाहर निकले तो विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उन्हें त्रिशूल भेंट किया। मेयर ने डमरू दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने त्रिशूल उठाकर लहराया।

जगह-जगह स्वागत
इससे पहले, रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर डांस करते नजर आए। प्रधानमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया। काफिले पर फूल बरसाए गए। पीएम ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मंदिर से पीएम सड़क मार्ग से एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से सीएम योगी के साथ हरदोई रवाना होंगे, जहां गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे।
नन्हे-मुन्हें बच्चों से किया संवाद
पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम परिसर में आए बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से कुछ पूछा तो वे मुस्कुराते दिखे। वहीं मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु पीएम की झलक पाकर प्रसन्न दिखे।

षोडशोपचार विधि से किया पूजन
काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में पीएम मोदी ने षोडशोपचार विधि से पूजन किया। इस दौरान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार किया। वहीं मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़िए....
पीएम मोदी हुए मेहरबान : वाराणसी को 6332 करोड़ की परियोजनाओं और अमृत भारत ट्रेन की दी सौगात
सिक्किम: पीएम का दिखा अनोखा अंदाज... जब गंगटोक में युवाओं संग खेली फुटबॉल.. लगाए दना-दन गोल पर गोल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में फुटपाथ पर 'पैदल चलने के अधिकार' को संविधान के अनुच्छेद 19(1)(d) और 21 के तहत मौलिक अधिकार माना है। जानिए इस ऐतिहासिक फैसले की पूरी जानकारी।
फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने एयर इंडिया AI-171 हादसे की जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सिम्युलेटर टेस्ट के जरिए पायलटों ने 'पायलट सुसाइड' की थ्योरी को नकारते हुए इसे तकनीकी खराबी बताया है।
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम आज पहली बार अयोध्या पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने अयोध्या में चंदा चोरी के आरोपों पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए 500 साल संघर्ष हुआ है, इसलिए कोई भी अयोध्या को बदनाम न करे।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 62वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन द्वारा जम्मू-कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणियों पर सख्त आपत्ति जताई है। भारत ने पाकिस्तान के सभी आरोपों को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।
अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिनों तक चले संघर्ष के बाद शुक्रवार को दोनों देश स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टाक रिजॉर्ट में ऐतिहासिक शांति वार्ता के लिए आमने-सामने होंगे। यहां समझौते के क्रियान्वयन और आगे की प्रक्रिया पर चर्चा होगी।
राज्यसभा चुनाव के ताजा नतीजों में NDA ने 19 सीटें जीतकर अपना दबदबा बनाया है। झारखंड में परिमल नाथवानी की जीत और क्रॉस वोटिंग से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
नीट यूजी पेपर लीक मामले में टेलीग्राम पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई। टेलीग्राम ने दी चुनौती, कोर्ट ने आईटी एक्ट की धारा 79 और 69ए के तहत कानूनी प्रक्रियाओं पर स्पष्टीकरण मांगा।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा घोटाला विवादों में। सीएम योगी का दौरा, चंपत राय को कार्यक्रम से दूर रहने के निर्देश, SIT की जांच और कांग्रेस का बड़ा आरोप। पढ़ें पूरी खबर।
महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (UBT) के लिए संकट गहराता जा रहा है। ताजा घटनाक्रमों में उद्धव ठाकरे गुट के कई सांसदों के बागी होने और पार्टी पर पकड़ ढीली होने की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक कांड के बाद देशभर में छात्रों की अहत्यहत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। परीक्षा कैंसिल होने के दिन से अब तक 12 बच्चों ने अपनी जान दे दी है। यहां सबसे चौंकाने और चिंता की बात यह है कि दो दिनों में चार नीट छात्रों ने आत्महत्या की है।