पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।

ईडी ने 15 परिसरों व 10 प्रमुख ठिकानों पर दबिश
बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बढ़ी हलचल
कोलकाता। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। यूनेस्को के नाम का गलत इस्तेमाल कर दुर्गा पूजा से पहले गैर-कानूनी तरीके से टिकट बेचने और करोड़ों रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में केंद्रीय एजेंसी ने पूर्व मंत्री और उनके करीबियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। ईडी के कोलकाता जोनल आफिस द्वारा यह कार्रवाई प्रिवेंशन आफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 की धारा 17 के तहत की गई। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।
सुबह-सुबह आवास पर पहुंची टीम
मंगलवार सुबह-सुबह ईडी अधिकारियों की एक विशेष टीम दक्षिण कोलकाता के कस्बा इलाके में स्थित पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के आवास पर पहुंची। इसके साथ ही केंद्रीय बलों की सुरक्षा में ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर के अन्य रणनीतिक ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।
रिश्तेदारों पर भी कसा शिकंजा
केंद्रीय एजेंसी की यह कार्रवाई केवल पूर्व मंत्री के घर तक ही सीमित नहीं रही। जिन अन्य प्रमुख स्थानों पर छापेमारी की गई, उनमें हिंदुस्तान पार्क और हाइलैंड पार्क जैसे इलाके शामिल हैं। हाइलैंड पार्क और हिंदुस्तान पार्क में पूर्व मंत्री के रिश्तेदारों के आवासों पर भी अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की। वहीं हाइलैंड पार्क स्थित जिस पते पर तलाशी अभियान चलाया गया, वह इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े एक प्रमुख व्यवसायी का ठिकाना बताया जा रहा है।
अनुमान: 60 करोड़ का फर्जीवाड़ा
शुरुआती जांच और अनुमान के मुताबिक, यह पूरा मामला लगभग 60 करोड़ रुपए के फर्जीवाडेÞ और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। दुर्गा पूजा टूर के नाम पर विश्वसनीयता हासिल करने के लिए यूनेस्को का नाम भुनाया गया और फर्जी पास व प्री-बुकिंग टिकट गैर-कानूनी तरीके से बेचे गए। आरोप है कि इस पूरे खेल में मास आर्ट नाम की एक संस्था की मुख्य भूमिका रही, जिससे पूर्व मंत्री की पत्नी मधुछंदा सेन सीधे तौर पर जुड़ी हुई हैं।
पुलिस में दर्ज एफआईआर
इसी साल जून महीने में कोलकाता के बोबाजार पुलिस स्टेशन में इंद्रनील सेन, उनकी पत्नी मधुछंदा सेन और मास आर्ट संस्था के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामले की जांच शुरू की। दुर्गा पूजा से ठीक पहले पूर्व मंत्री के ठिकानों पर हुई इस बड़ी कार्रवाई ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। ईडी द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन के ब्यौरे के आधार पर आगे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।
गुजरात की अहमदाबाद सिटी सिविल कोर्ट ने पारिवारिक विवाद और संपत्ति के अधिकार से जुड़े एक महत्वपूर्ण केस में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि सास-ससुर की स्व-अर्जित संपत्ति को बहू के लिए साझा घर नहीं माना जा सकता।
न्याय के इतिहास में संवेदनशीलता और मानवीय चेतना की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। दिल्ली की ट्रायल कोर्ट की विशेष जज रजनी रंगा ने 10 साल की यौन शोषण पीड़िता बच्ची के केस में फैसला सुनाने के बाद उसके नाम एक बेहद भावुक और खास पत्र लिखा।
एक दशक की प्रशासनिक सेवा छोड़ चुकीं पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल अब राजनीति के मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। उनके ताजा वीडियो संदेश ने संकेत दिए हैं कि वह किसी स्थापित राजनीतिक दल का हिस्सा बनने के बजाय अपनी अलग राजनीतिक राह बनाने का फैसला किया है।
आगामी त्योहारों और शादियों के सीजन की तैयारी कर रहे आम परिवारों के लिए बाजार से एक बेहद राहत भरी खबर आई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, आज यानी सोमवार को सोने और चांदी दोनों के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
सुप्रीम कोर्ट में 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर एमडीआर (MDR) शुल्क लगाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई।
TRAI के नए टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन, 2026 से प्रीपेड यूजर्स को बड़ी राहत मिली है। अब 28 की जगह 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स मिलेंगे। जानिए राघव चड्ढा की इस पर क्या प्रतिक्रिया है।
देश में वर्ष 2022 से 2026 के बीच चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों और विधायकों ने अपनी राजनीतिक पार्टी बदली है। इनमें 26 लोकसभा सांसद, 7 राज्यसभा सांसद और 78 विधायक शामिल हैं। चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाली संस्था एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच की नवीनतम रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
केरलम के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर एक बड़ा दावा किया है। थॉमसन का कहना है कि जब ज्ञानेश कुमार आईएएस अधिकारी थे, तब उन्होंने उन्हें भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था।
उत्तर और मध्य भारत में मौसम के बिगड़े मिजाज और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से केदारनाथ यात्रा रोकनी पड़ी है। वहीं उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिहार में कोसी और गंडक नदियों के उफान से बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह