सीएम ने कहा, एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए। दशहरा बुराई और आतंक के दहन का पर्व है। कार्रवाई के लिए किसी और समय की प्रतीक्षा न करें। कार्रवाई का यही समय है, सही समय है। शासन के स्पष्ट आदेशों का फील्ड पर पूरी तरह से पालन कराया जाए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों को सख्त चेतावनी दी है।
लखनऊ। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश के बरेली हिंसा में बड़ा खुलासा हुआ है। खुराफातियों ने नाबालिग लड़कों को ढाल बनाकर पुलिस पर पत्थर बरसाए थे। जिसके बाद माहौल बिगड़ता चला गया। मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर जुटी भीड़ ने नाबालिगों को आगे कर अपने मंसूबों को अंजाम दिया। इस्लामिया मैदान पहुंचने की होड़ में भीड़ अफसरों और फोर्स की मौजूदगी में ही अराजकता पर उतारू हो गई। नावल्टी तिराहे के पास पुलिस अफसरों पर पथराव शुरू कर दिया। तब पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। इधर, आई लव मोहम्मद को लेकर बढ़ते विवाद के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों को सख्त चेतावनी दी है। कानपुर, उन्नाव, मुरादाबाद, बरेली, मऊ और अन्य जिलों में मुस्लिम समुदाय के उग्र प्रदर्शन व भड़काऊ नारेबाजी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्णायक कार्रवाई का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा, एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए। दशहरा बुराई और आतंक के दहन का पर्व है। कार्रवाई के लिए किसी और समय की प्रतीक्षा न करें। कार्रवाई का यही समय है, सही समय है। शासन के स्पष्ट आदेशों का फील्ड पर पूरी तरह से पालन कराया जाए।
योगी ने कहा, उग्र प्रदर्शन और भड़काऊ नारेबाजी प्रदेश का माहौल खराब करने की सुनियोजित साजिश है, जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे सभी मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। आयोजकों और मास्टरमाइंड की पहचान कर उनकी संपत्ति तक की जांच हो। जुलूस व प्रदर्शनों से अराजकता फैलाने वाले उपद्रवियों को सरकार कुचल देगी। इन जुलूसों में शामिल एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए। जातीय संघर्ष भड़काने की कोशिशों पर पूरी तरह लगाम लगाई जाए।
यही नहीं, योगी ने मेरठ और संभल में एसिड अटैक के अलावा छेड़खानी व चेन लूट की घटनाओं पर भी कड़ी नाराजगी जताई। ऐसी घटनाओं में थाने से लेकर पीआरवी तक की जवाबदेही तय किए जाने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा, गरबा-डांडिया में बहरूपियों की घुसपैठ भी रोकें। उन्होंने शारदीय नवरात्र से प्रारंभ मिशन शक्ति 5.0 की प्रगति पर संतोष जताया। महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए प्रभावी पैरवी पर जोर दिया।
योगी ने कहा कि पर्व-त्योहारों के अवसर पर किसी भी कीमत पर असामाजिक तत्वों को अशांति फैलाने की छूट नहीं दी जाएगी। पुलिस वीडियो फुटेज खंगाले। इंटरनेट मीडिया की मानीटरिंग करे और हर एक उपद्रवी को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई हो। मुख्यमंत्री ने अपराधियों के विरुद्ध जीरो टालरेंस की नीति की बात भी दोहराई। हर नागरिक की सुरक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।