मुरैना के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को अपराधी लवकुश शर्मा के साथ जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
भोपाल के अपराधी राजू ईरानी की 6 दिन की पुलिस रिमांड पूरी हुई। हत्या के प्रयास और ठगी के मामलों में आरोपी राजू ने पूछताछ में खुद को बताया प्रॉपर्टी डीलर
लंदन में विजय माल्या के 70वें जन्मदिन पर ललित मोदी का विवादित वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने खुद को 'भारत का भगोड़ा' कहा। विवाद बढ़ने पर मोदी ने माफी मांगी और विदेश मंत्रालय ने सख्त प्रतिक्रिया दी।
पुलिस ने अगर किसी को गिरफ्तार किया है और उसकी उम्र 18 साल से कम है, तो उस पर कितना भी संगीन आरोप क्यों न हो, वो व्यक्ति अग्रिम जमानत का हकदार होगा। यह फैसला हाल ही में कोलकाता हाईकोर्ट ने सुनाया है।
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और हरियाणा पुलिस को विदेशी मोर्चे पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। विदेशी धरती पर छिपे भारत के दो मोस्ट वांटेड कुख्यात गैंगस्टर्स को हिरासत में लेने के बाद अब इन्हें भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक हवाई अड्डे के पास एक कॉलेज छात्रा का अपहरण और गैंगरेप करने के आरोप में तीन हैवानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी थवासी, कार्तिक और कालीस्वरन को मंगलवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
सीबीआई ने विदेश और गृह मंत्रालय के सहयोग से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के भगोड़े अपराधी लखविंदर कुमार को अमेरिका से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की। हरियाणा में वसूली, धमकी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में फरार लखविंदर को इंटरपोल रेड नोटिस के बाद अमेरिकी एजेंसियों की मदद से पकड़ा गया।
दिल्ली के महरौली इलाके में दिल्ली पुलिस और वांछित अपराधी काकू पहाड़िया के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश काकू को गोली लग गई, जिससे वो घायल हो गया। जबकि दूसरी तरफ से हुई फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, जबकि एक कांस्टेबल के हाथ में चोट लग गई।
चीन में सरकार के मंत्रियों के अचानक गायब होने की तमाम खबरें सबने सुनी होंगी। अब चीन के पूर्व कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्री तांग रेनजियन को रिश्वत के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है। हालांकि, ये फैसला दो साल बाद लागू होगा।
सीएम ने कहा, एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए। दशहरा बुराई और आतंक के दहन का पर्व है। कार्रवाई के लिए किसी और समय की प्रतीक्षा न करें। कार्रवाई का यही समय है, सही समय है। शासन के स्पष्ट आदेशों का फील्ड पर पूरी तरह से पालन कराया जाए।






















