AIIMS भोपाल अब एलोपैथी और होम्योपैथी के संगम (Integrated Medicine) से सिकल सेल, किडनी स्टोन और डायबिटिक फुट जैसी बीमारियों का स्थायी इलाज खोज रहा है। जानें एम्स की इस नई शोध पहल के बारे में।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार करते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), भोपाल अब 'इंटीग्रेटेड मेडिसिन' (समेकित चिकित्सा) पर विशेष ध्यान दे रहा है। विश्व होम्योपैथी दिवस के मौके पर संस्थान ने स्पष्ट किया कि मरीजों को बेहतर और स्थायी स्वास्थ्य लाभ देने के लिए अब आधुनिक एलोपैथी के साथ होम्योपैथी का समन्वय किया जाएगा। इस अनूठी पहल का उद्देश्य सिकल सेल, किडनी स्टोन और एलर्जिक राइनाइटिस जैसी बीमारियों का जड़ से समाधान खोजना है।
एम्स की होम्योपैथी इकाई ने ईएनटी और जनरल सर्जरी विभागों के साथ मिलकर एलर्जिक राइनाइटिस और एनल फिशर पर गहन अध्ययन किया है, जिसके परिणाम काफी उत्साहजनक रहे हैं। सफलता को देखते हुए अब संस्थान निम्नलिखित बीमारियों पर भी मल्टी-डिपार्टमेंटल रिसर्च शुरू करने जा रहा है:
सिकल सेल रोग
टिनिटस (कान में निरंतर आवाज आना)
फैटी लिवर
डायबिटिक फुट अल्सर
एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. डॉ. माधवानंद कर के अनुसार, संस्थान साक्ष्य-आधारित (Evidence-based) चिकित्सा पद्धति को प्राथमिकता दे रहा है। इसके लिए जल्द ही केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के साथ एक एमओयू (MoU) साइन किया जाएगा। इससे विशेषकर सिकल सेल जैसी जटिल बीमारियों के शोध में तेजी आएगी।
माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. शाश्वती नेमा ने बताया कि दुनिया भर में बढ़ते 'एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस' (दवाओं का बेअसर होना) की समस्या से निपटने में होम्योपैथी मददगार साबित हो सकती है। डायबिटिक फुट इन्फेक्शन जैसे मामलों में होम्योपैथी के उपयोग से एंटीबायोटिक दवाओं पर निर्भरता कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अंजन कुमार साहू के अनुसार, एलोपैथी और होम्योपैथी के संयुक्त उपयोग से एलर्जी के मरीजों को लंबे समय तक आराम मिल रहा है। इसके अलावा, किडनी स्टोन और बार-बार होने वाले यूरिन इन्फेक्शन (UTI) के उपचार में भी होम्योपैथी को प्रभावी पाया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।