एअर इंडिया की दिल्ली-वैंकूवर फ्लाइट AI-185 को गलत विमान मॉडल के कारण चीन के ऊपर से यू-टर्न लेना पड़ा। जानें इस 7 घंटे की उड़ान और एयरलाइन को हुए लाखों के नुकसान की पूरी जानकारी।

भारतीय एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया (Air India) की एक गंभीर तकनीकी चूक के कारण दिल्ली से वैंकूवर (कनाडा) जा रही फ्लाइट AI-185 को उड़ान भरने के करीब 7 घंटे बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा।
दरअसल, एयरलाइन ने गलती से यात्रियों को बोइंग 777-300 ER के बजाय बोइंग 777-200 LR विमान में बिठा दिया था। अंतरराष्ट्रीय विमानन नियमों के अनुसार, कनाडा ने एअर इंडिया को केवल '300 ER' मॉडल के संचालन की अनुमति दी है। जब विमान चीन के कुनमिंग एयरस्पेस तक पहुँचा, तब इस नियामक त्रुटि का पता चला, जिसके बाद विमान को बीच रास्ते से वापस दिल्ली मोड़ दिया गया।
300 यात्री सात घंटे हवा मेें रहे
इस परिचालन संबंधी चूक (Operational Issue) के कारण एअर इंडिया को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। 300 से अधिक यात्रियों के साथ 7 घंटे तक हवा में रहने के दौरान विमान ने लगभग 60 लाख रुपये का ईंधन (Fuel) खर्च किया। फ्लाइटट्रैकर डेटा के अनुसार, विमान ने सुबह 11:34 बजे उड़ान भरी थी और शाम 7:19 बजे वापस लैंड किया। कंपनी ने प्रभावित यात्रियों को होटल की सुविधा प्रदान की और शुक्रवार, 20 मार्च को उन्हें दूसरी फ्लाइट से रवाना किया गया। सूत्रों का कहना है कि इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
कार्गो सेक्शन में फायर अलर्ट
इसी बीच, एअर इंडिया की एक अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ान में भी तकनीकी आपातकाल की स्थिति बनी। न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही फ्लाइट AI-116 को कार्गो सेक्शन में 'फायर अलर्ट' मिलने के बाद सऊदी अरब के मदीना में डायवर्ट करना पड़ा। हालांकि, मदीना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद की गई गहन जांच में आग का कोई संकेत नहीं मिला और अलर्ट को तकनीकी खराबी (False Alarm) घोषित कर दिया गया। जांच पूरी होने के बाद विमान को फिर से उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न गंगा घाटों पर कर्मा-धर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। अथमलगोला, बख्तियारपुर और बाढ़ थाना क्षेत्रों में गंगा नदी में स्नान और विसर्जन के दौरान 11 लोग डूबने लगे।
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।