सतना में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत बनने वाली आयुष विंग एक बार फिर विवादों में। खोवा मंडी के पास प्रस्तावित भवन स्थल पर स्थित हनुमान मंदिर को लेकर ड्राइंग-डिजाइन में आ रहा है बदलाव का पेंच। पिछले 4 साल से रुकी परियोजना के दोबारा टेंडर होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। आयुष संचालनालय को भेजा गया डिजाइन परिवर्तन का प्रस्ताव। जानिए पूरी रिपोर्ट।

4 साल ठप रही ‘विंग’, दोबारा टेंडर के बाद भी निर्माण शुरू नहीं, ड्राइंग बदलने आयुष संचालनालय को लिखा पत्र
सतना, स्टार समाचार वेब
राष्ट्रीय आयुष मिशन अर्न्तगत आयुष विंग तैयार कर पंचकर्म की सुविधा देने का प्लान कागजों से बाहर नहीं आ रहा है। सतना में राष्ट्रीय आयुष मिशन पिछले 4 सालों से अटका हुआ है, वहीं असाध्य रोगियों का दर्द दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। एक बार फिर हाउसिंग बोर्ड ने आयुष विंग बनाने के लिए दोबारा टेंडर प्रक्रिया की है, लेकिन अब ड्राइंंग और डिजाइन में पेच फंस गई है। जहां पर आयुष विंग बनाया जाना है वहां हनुमान मंदिर होने की वजह से ड्राइंग और डिजाइन बदलने के लिए जिला आयुष अधिकारी डॉ. नरेन्द्र पटेल ने भोपाल आयुष संचनालय को पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय से कुछ ही दूरी पर खोवा मंडी के पास आयुष विंग के भवन निर्माण के लिए प्रशासन ने स्वीकृत की है। 2021-22 में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अर्न्तगत जिला अस्पताल में लगभग 35 लाख की लागत से आयुष विंग तैयार कर पंचकर्म की सुविधा देने का प्लान बनाया गया था। जिला अस्पताल प्रबंधन के पास आयुष विंग के निर्माण के लिए जगह न होने के चलते दूसरी जगह चिन्हित की गई।
5 हजार वर्गफुट में बनाना है विंग
जानकारों के अनुसार आयुष विंग के निर्माण में टेंडर शर्तों के अनुसार 5 हजार वर्गफुट क्षेत्र में होना है। खोवा मंडी के पास हनुमान मंदिर है, जिसे न हटाने की मांग बजरंग दल के सदस्यों द्वारा की गई है। दोबारा टेंडर हुए लगभग 4 माह का वक्त बीतने को और काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। जानकारों के अनुुसार अगर हनुमान मंदिर नहीं हटाया जाता तो आयुष विंग तय ड्राइडिंग व डिजाइन में नहीं बन सकता।
अभी मरीजों को नहीं मिल पा रही सुविधा
जिला अस्पताल में आयुष विंग हाल ही में संचालित किया गया है। आयुष विभाग की यहां खुद की बिल्डिंग नहीं है वहीं जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में पंचकर्म की सुविधा तो है लेकिन विषय विशेषज्ञ न होने व नियमित चिकित्सक न बैठने की वजह से पंचकर्म की सुविधा खटाई में है।
अभी मरीजों को नहीं मिल पा रही सुविधा
जिला अस्पताल में आयुष विंग हाल ही में संचालित किया गया है। आयुष विभाग की यहां खुद की बिल्डिंग नहीं है वहीं जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में पंचकर्म की सुविधा तो है लेकिन विषय विशेषज्ञ न होने व नियमित चिकित्सक न बैठने की वजह से पंचकर्म की सुविधा खटाई में है।
ये है प्लान
आयुर्वेद में पंचकर्म का विशेष महत्व है। इस चिकित्सा में लंबी व असाध्य रोगो का इलाज किया जाता है जिससे मरीजों को काफी राहत मिलती है। आयुष विंग में पंचकर्म से गठिया, लकवा, पेट से जुड़े रोग, साइनस, माइग्रेन, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, साइटिका, बीपी, डायबीटीज, लिवर संबंधी विकार, जोड़ों का दर्द, आंख और आंत की बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को से लाभ मिल सकेगा। बताया गया कि आयुष विंग नए सिरे से बनने से आयुष विंग में छह डॉक्टर पदस्थ किए जाएंगे। इनमें तीनों पैथियों के एक-एक विशेषज्ञ और एक-एक सहायक चिकित्सक होंगे। विंग में 15 कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।
आयुष विंग के निर्माण के लिए तय डिजाइन के अनुसार भवन नहीं बन सकता है जहां पर जमीन चिन्हित की जा रही है वहां हनुमान मंदिर है। हनुमान मंदिर न हटाने बजरंग दल के सदस्यों ने आपत्ति दर्ज कराई थी, वहीं ड्राइंग व डिजाइन बदलने भोपाल आयुष संचालनालय से अनुमति मांगी गई है।
मनोज द्विवेदी, ईई, हाउसिंग बोर्ड


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।